फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four youths arrested in case of robbery in event management company in Govindpuri

दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड का बदला: टैटू से पकड़ा लुटेरा, वारदात में शामिल कार से घुमती थी प्रेमिका; ऐसे खुला राज

Thu, 02 Nov 2023 08:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 02 Nov 2023 08:34 PM IST
सार

मुख्य आरोपी ने गर्लफ्रेंड का फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। गोविंदपुरी थाना पुलिस और एएटीएस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन बदमाशों ने मोबाइल फोन, दो सोने की अंगूठियां, 84 हजार और अन्य सामान लूटा था।

विज्ञापन
Four youths arrested in case of robbery in event management company in Govindpuri
इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में की थी लूट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिण-पूर्व जिला के गोविंदपुरी इलाके में इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में लूट की गुत्थी को पुलिस ने हाथ में बने टैटू की मदद से सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में मोदी नगर, गाजियाबाद निवासी चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिक ने मुख्य आरोपी की गर्लफ्रेंड की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी थी। 

विज्ञापन


टैटू से हुई आरोपी की पहचान
आरोपियों की पहचान मुख्य आरोपी विपुल, जयवर्धन, विजय और सुमित के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल खिलौना पिस्टल और कार भी बरामद की है। सोशल मीडिया पर मिली पिक्चर और टैटू की मदद से विपुल की पहचान हुई और पुलिस उस तक पहुंची।

विज्ञापन

इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में की थी लूट
दक्षिण-पूर्व जिला के पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि 26 अक्तूबर को हथियारबंद बदमाश गोविंदपुरी में इवेंट मैनेजमेंट के दफ्तर में हथियार लेकर घुस गए। नकाबपोश बदमाशों ने रियाज के अलावा उसकी टीम की छह लड़कियों से एक मोबाइल फोन, दो सोने की अंगूठियां और 14 हजार कैश लूट लिया गया। इसके बाद भी आरोपियों ने रियाज पर और रुपये देने का दबाव बनाया। 

इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिक के घर पहुंच गए थे बदमाश
दो आरोपी फरीदाबाद स्थित रियाज के घर पहुंचे। वहां आरोपियों ने उसकी पत्नी से 70 हजार रुपये लिए। इतनी देर तक दफ्तर में मौजूद आरोपियों ने सभी को बंधक बनाकर रखा। रुपये मिलने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

विज्ञापन

इवेंट मैनेजमेंट कंपनी मालिक का बयान
पूछताछ के दौरान रियाज ने बताया कि एक आरोपी के हाथ में त्रिशूल का टैटू बना था। इसके बाद वारदात में बदमाशों ने एक स्विफ्ट कार का इस्तेमाल किया था। सीसीटीवी से पड़ताल के बाद कार का नंबर फर्जी निकला। जांच में पता चला कि जिस कार से लूट हुई, उसमें कंपनी में काम करने वाली एक लड़की अक्सर घूमती है।

लड़की का सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने पर त्रिशूल वाला लड़का मिल गया। उसके आधार पर पहचान कर पुलिस ने आरोपी को मोदीनगर से दबोच लिया। बाद में एक-एक कर सभी को पकड़ लिया गया। आरोपी के पास से खिलौना पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed