फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four-year-old child kidnapped by young man in delhi

बच्चे की चाह में किया मासूम का अपहरण, राजस्थान ले जाने की तैयारी में था आरोपी

Sat, 03 Aug 2019 10:44 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 03 Aug 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
four-year-old child kidnapped by young man in delhi
प्रतीकात्मक फोटो
बच्चे की चाह में एक युवक ने दिल्ली के संगम विहार इलाके से चार साल क मासूम मन्नू को अगवा कर लिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही मासूम को तिगड़ी इलाके से सकुशल बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस न आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान कमल किशोर (35) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसके यहां कोई बच्चा नहीं था, जिसकी वजह से उसने मासूम को अगवा कर लिया। वह मासूम को राजस्थान ले जाने की फिराक में था। 
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम क समय गली नंबर-13 संगम विहार निवासी राजेश कुमार ने अपने चार साल के बच्चे मन्नू के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश ने बताया कि शाम करीब 4.30 बजे उसका बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच वह लापता हो गया। राजेश ने बच्चे को अगवा होने की आशंका जताई। फौरन नेब सराय थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed