{"_id":"5d6d5f998ebc3e93dc47df4a","slug":"four-storey-building-collapses-in-seelampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः सीलमपुर में चार मंजिला इमारत गिरी, दो की मौत, छह लोगों को निकाला सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः सीलमपुर में चार मंजिला इमारत गिरी, दो की मौत, छह लोगों को निकाला सुरक्षित
Tue, 03 Sep 2019 09:19 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 03 Sep 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
सीलमपुर में गिरी चार मंजिला इमारत
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के सीलमपुर इलाके के ब्लॉक में सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे चार मंजिला इमारत भरभरा कर ढह गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई जबकि मलबे में 14-15 लोग दब गए। इस हादसे में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की छह गाड़ियां राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई थीं। इमारत के आसपास स्थित दो-तीन अन्य मकानों को भी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
Delhi: Two persons dead & three injured after a four-storey building collapsed in Seelampur, last night. pic.twitter.com/lgFEjrW5dB
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 3, 2019
जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस उपायुक्त समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। देर रात मलबे से छह लोगों को निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवती समेत दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मलबे में 7-8 लोगों के दबे होने की आशंका जताई है। ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। समाचार लिखे जाने तक बचाव कार्य जारी था।
#UPDATE Delhi Police: Two people died & three were injured in collapse of a four-storey building in Seelampur. https://t.co/E1k1M5VBNi pic.twitter.com/qrMbV7FHEI
— ANI (@ANI) September 2, 2019
पुलिस के मुताबिक सीलमपुर के ब्लॉक के में 50 गज का चार मंजिला मकान बना हुआ था। इसमें मोनी, इमरान यासीन और इस्माइल के परिवार अलग अलग मंजिल पर रहते हैं। रात करीब साढ़े दस बजे अचानक यह इमारत ढह गई। धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग सकते में आ गए। मौके पर चीख पुकार मच गई थी।
लोगों ने अपने स्तर पर बचाव के उपाय शुरू करने के साथ ही पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में बचाव दल मौके पर पहुंच गया और मलबे से लोगों को निकाला जाने लगा।
रात 12.30 बजे तक 6 लोगों को निकाल लिया गया था, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों के मलबे में दबे होनी की आशंका थी। देर रात मौके पर विधायक व पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद थे। पुलिस का कहना है था कि फिलहाल बचाव कार्य चल रहा है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। इमारत के गिरने के पीछे क्या कारण रहे यह जांच के बाद ही पता चलेगा।