फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four robbers who looted Rs 4 lakh were caught after watching CCTV footage from 1,000 cameras.

Delhi NCR News: एक हजार कैमरों की सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पकड़े गए चार लाख लूटने वाले चार लुटेरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
-उत्तरी जिला की बुराड़ी थाना पुलिस ने 27 अप्रैल को हुई लूट की गुत्थी को सुलझाया
विज्ञापन

-कैश कलेक्शन एजेंट से सवा चार लाख रुपये की हुई थी लूट, एक मोबाइल बरामद
-पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी बार-बार बदल रहे थे मोबाइल
-वारदात को अंजाम देने के लिए चोरी की थी दो स्कूटी, पकड़े गए आरोपियों एक पूर्व जेप्टो स्टोर का कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तरी जिला के बुराड़ी में 27 अप्रैल को हुई सवा चार लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा है। पहचान समीर (25), कृष (22), कपिल (19) और शाहदाब उर्फ अमित (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 26 हजार रुपये कैश, लूट की रकम से खरीदा गया एक मोबाइल व चोरी की एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान 35 किलोमीटर में लगे करीब 1000 सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल के बाद की। पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी हरियाणा की ओर भागे। वहां आरोपियों ने कपड़े बदले और वापस सिंघु बॉर्डर की ओर से जहांगीरपुरी के एक होटल में आकर रुक गए। पुलिस ने छानबीन के बाद सभी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में एक पूर्व जेप्टो स्टोर का कर्मचारी है।
उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि 27 अप्रैल को बुराड़ी इलाके में संदीप नामक एक कैश कलेक्शन एजेंट ने सवा चार लाख रुपये की लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उसने स्वरूप नगर स्थित जेप्टो के एक स्टोर से सवा चार लाख रुपये कलेक्ट किए थे। इस बीच कैश लेकर वह आगे जा रहा था। रास्ते में ओम गार्डन बैंक्वेट हॉल के पास स्कूटी सवार दो लोगों ने उसे टक्कर मारकर गिरा दिया। इस बीच दो और स्कूटी सवार वहां पहुंचे। बाद में आरोपियों ने उसे हथियार दिखाकर कैश का बैग लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की।
विज्ञापन

बदमाशों के आने और जाने के रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की गई। फुटेज से पता चला कि आरोपी दहिसरा बार्डर की ओर भागे। इसके बाद हरियाणा के अलग-अलग गांवों की ओर जाने के बाद दो आरोपी सिंघु बॉर्डर से दिल्ली वापस आए। बाद में जहांगीरपुरी के एक होटल में आरोपियों ने पांच घंटे बिताए। होटल की फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। जांच के बाद पहले समीर, कृष और शाहदाब उर्फ अमित को दबोच लिया गया। बाद में कपिल को भी दबोच लिया गया। समीर कुछ दिनों पूर्व जेप्टो में काम करता था। वह कैश कलेक्शन एजेंट को जानता था। उसने ही योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात में अपने दोस्तों को शामिल किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed