फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four people gangraped with woman in Greater Noida

महिला के साथ चार लोगों ने रातभर की हैवानियत, पुलिस ने भी पीड़िता के साथ किया घिनौना काम

Tue, 10 Jul 2018 09:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 10 Jul 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
Four people gangraped with woman in Greater Noida
फाइल फोटो
एक महिला ने अपने जेठ और भतीजे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उन्होंने घर में घुसकर हैवानियत की। घटना उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के जारचा की। 
विज्ञापन


जारचा थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने जेठ और भतीजे समेत चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस के कार्रवाई न करने पर वह मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। इसके बाद सीओ दादरी ने महिला से संपर्क कर केस दर्ज कराया। 

सीओ निशांक शर्मा का कहना है कि केस दर्ज कर पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण कराने भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
बताया गया है कि महिला ने 2004 में गांव के ही युवक से विवाह किया था। उसे कोई संतान नहीं है। 

फिलहाल वह अपने मां के घर पर रह रही है। आरोप है कि उसका पति शराब पीकर मारपीट करता है। महिला मां के घर के बाहर ही दुकान चलाती है। उसका कहना है कि 7 जुलाई की रात लगभग 11 बजे चार लोगों ने दुकान से सामान खरीदने के लिए दरवाजा खटखटाया। 
विज्ञापन

लोग उसकी पहचान के ही थे, इसलिए उसने दरवाजा खोल दिया। आरोप है कि चार लोग जबरन उसके घर में घुस आए उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। वह शिकायत लेकर एनटीपीसी पुलिस चौकी पहुंची तो मामले को फर्जी बताकर उसे धमकाकर भगा दिया गया। 

जारचा थाना में भी थाना प्रभारी के आने पर बुलाकर कार्रवाई किए जाने की बात कहकर भगा दिया गया। इसके बाद पीड़िता एसएसपी कार्यालय पहुंची। इसके बाद सीओ दादरी ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज करा दिया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed