फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four people died after Delhi Fire broke out in building in Shahdara

Delhi Fire: शाहदरा में एक इमारत में लगी आग, मासूम समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत, वृद्धा और एक किशोरी झुलसी

Fri, 26 Jan 2024 11:45 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 26 Jan 2024 11:45 PM IST
सार

हादसे की वजह रबर काटने वाली मशीन में लगी आग बताई जा रही है।16 वर्षीय किशोरी राधिका और 70 वर्षीय बुजुर्ग का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Four people died after Delhi Fire broke out in building in Shahdara
शाहदरा में एक इमारत में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां राम नगर में एक इमारत में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग झुलस गए। मामले की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाडियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घायलों को उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन

मॉडर्न शाहदरा के रामनगर इलाके में गली नंबर 26 में स्थित एक चार मंजिला इमारत में शाम को भीषण आग लग गई। सूचना पाकर आनन-फानन दमकल की पांच गाड़ियां और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शाम 6:55 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। इमारत के भूतल पर रखी रबर सामग्री और रबर काटने वाली मशीन में लगी आग हादसे की वजह बताई जा रही है। 

जान गंवाने वालों की पहचान प्रथम सोनी (17 वर्ष), रचना (28 वर्ष), गौरी सोनी (40), रुही (नौ माह) के रूप में हुई है। जबकि 16 वर्षीय राधिका और 70 वर्षीय प्रभावती जख्मी हो गए। हादसे के दौरान इमारत में एक बच्चे सहित कुल छह लोग अंदर फंसे हुए थे, जिन्हें दमकल कर्मियों ने बाहर निकाला। इसके बाद उपचार के लिए सभी को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। वहां एक बच्चे समेत चार लोगों ने दम तोड़ दिया। जख्मी लोगों का उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed