{"_id":"69234845a08a9dc44806fd4b","slug":"four-new-underground-stations-to-be-built-under-delhi-metro-s-4th-phase-expansion-plan-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली मेट्रो फेज-4 के तहत चार नए भूमिगत मेट्रो स्टेशनों का करेगा निर्माण, ये होंगे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली मेट्रो फेज-4 के तहत चार नए भूमिगत मेट्रो स्टेशनों का करेगा निर्माण, ये होंगे स्टेशन
Sun, 23 Nov 2025 11:15 PM IST
आकाश दुबे
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) द्वारा चलाई जा रही चौथे चरण की विस्तार योजना के तहत, दिल्ली की सड़कों के नीचे चार नए भूमिगत मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। इन स्टेशनों का मुख्य उद्देश्य मध्य और पूर्वी दिल्ली में मेट्रो कनेक्टिविटी को मजबूत करना है।
विज्ञापन
ये नए स्टेशन नई दिल्ली, दिल्ली गेट, दिल्ली सचिवालय-आईजी स्टेडियम और इंद्रप्रस्थ होंगे। डीएमआरसी की निविदा दस्तावेजों के अनुसार, इन स्टेशनों में प्लेटफॉर्म और यात्री सुविधाओं का पूरा ढांचा तैयार किया जाएगा। निर्माण में वास्तुशिल्प, संरचनात्मक, यांत्रिक और विद्युत प्रणालियों का पूर्ण एकीकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
सुरक्षित संचालन के लिए आवश्यक स्थायी और अस्थायी कार्यों में कट-एंड-कवर स्टेशन बॉक्स, बेस स्लैब, कॉनकोर्स स्लैब, इंटरमीडिएट स्लैब, रूफ स्लैब और साइड-वॉल संरचनाएं शामिल होंगी। यात्रियों की सुविधा और अन्य परिवहन साधनों से सुगम जुड़ाव के लिए पैदल यात्री सबवे का भी निर्माण किया जाएगा। यह विस्तार परियोजना दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन