{"_id":"59495ae74f1c1bd8128b46b4","slug":"four-new-cases-on-dengue-20-suspects-in-gurgram","type":"story","status":"publish","title_hn":" डेंगू के चार नए मामले, अब तक 20 संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के चार नए मामले, अब तक 20 संदिग्ध
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
DENGUE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के साथ ही डेंगू-मलेरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा होना शुरू हो गया है। इस सप्ताह डेंगू के चार नए मरीज सामने आए है। जबकि मलेरिया के 09 मरीजों की पहचान हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सभी संदिग्ध की श्रेणी में है। अभी तक सरकारी लैब में किसी की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल में परिजन प्लेटलेट की कमी से जूझ रहे मरीज को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
डॉक्टरों के मुताबिक मरीज के पेशाब में खून आ रहा था और प्लेटलेट्स संख्या कम होकर 17 हजार पर पहुंच गए हैं। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. काजल कुमुद का कहना है कि प्लेटलेट्स चढ़ा दिए गए हैं और मरीज की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. कांता गोयल ने कहा कि मरीज की आयु 40 वर्ष है और राजीव कॉलोनी का रहने वाला है इतना ही पता चला है और मरीज की हालात ज्यादा गंभीर है लेकिन डाक्टर इलाज दे रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर, अस्पताल में राजीव नगर, ओम नगर, राजेंद्रा पार्क इलाके से डेंगू के नए मामले आए है। सभी का इलाज चल रहा है। सिविल सर्जन डॉ. बीके राजौरा का कहना है कि सभी मामलों को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। जांच के बाद पुष्टि हो पाएगी।
विज्ञापन