{"_id":"5eb5f966c706e818b00c3a39","slug":"four-months-innocent-found-dead-in-hedgewar-hospital-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेडगेवार अस्पताल में मृत मिला चार माह का मासूम, मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेडगेवार अस्पताल में मृत मिला चार माह का मासूम, मच गया हड़कंप
Sat, 09 May 2020 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, शाहदरा स्थित डॉ. हेडगेवार अस्पताल में चार माह के मासूम का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
अमर उजाला नेटवर्क, शाहदरा स्थित डॉ. हेडगेवार अस्पताल में चार माह के मासूम का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 09 May 2020 05:59 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
शाहदरा स्थित डॉ. हेडगेवार अस्पताल में बृहस्पतिवार शाम चार माह के मासूम का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्टाफ ने मासूम को देखकर उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए।
विज्ञापन
शव को सब्जी मंडी मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों से बच्चे के शव को फेंकने वाले का पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम चार बजे पुलिस को अस्पताल की ओर से बच्चे का शव मिलने की कॉल आई थी। अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि किसी ने बच्चे को फर्श पर ही छोड़ा हुआ था। बच्चे को कौन लाया और उसने उसे क्यों यहां छोड़ा इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन