फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four miscreants who stole tyres were arrested in a police encounter in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़: टायर चोरी करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, दो को लगी गोली; तमंचा समेत अन्य सामान बरामद

Mon, 28 Jul 2025 08:30 AM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 28 Jul 2025 08:30 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 पुलिस ने कार टायर चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया, जिसमें दो घायल हुए। पुलिस ने चोरी के 20 टायर, 10 अलॉय व्हील, नकदी, हथियार और कार बरामद की।

विज्ञापन
Four miscreants who stole tyres were arrested in a police encounter in Greater Noida
गोली लगने से दो बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने रविवार तड़के कारों के टायर चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है। इनकी पहचान बदायूं के मनोज, फिरोजाबाद के अंकित के रूप में हुई है। कांबिग में पकड़े बदमाशों की पहचान शाहजहांपुर के राहुल और आगरा के मनीष के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में सूरजपुर इलाके में रह रहे थे। गिरोह के कब्जे से चोरी के 20 टायर मय रिम, 10 अलॉय व्हील, दो जैक, एक टायर लीवर और 4200 रुपये नकद, तमंचा, कारतूस, चाकू और घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई है। 

विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि सोमवार तड़के सुबह पुलिस गश्त करते हुए गामा-1 इलाके के पास पहुंची। पुलिस को वहां एक स्विफ्ट कार दूसरी कार के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखी, जिसमें दो व्यक्ति बैठे थे जबकि अन्य दो कार के पास घूम रहे थे। पुलिस को देखकर बाहर घूम रहे बदमाश कार में बैठने लगे और भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने कंट्रोल रूम और अन्य पीसीआर को भी सूचना दी और पीछा शुरू किया। भागते हुए बदमाशों ने डीपीएस तिराहे की ओर कार मोड़ दी।  पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी की तो बदमाशों ने सर्विस रोड की ओर भागने की कोशिश की। इसी दौरान कार डिवाइडर से टकरा गई और रुक गई। बदमाश कार से उतरकर ग्रीन बेल्ट की ओर भागने लगे। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश मनोज और अंकित के पैरों में गोली लगी और वे घायल हो गए।घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


रेकी कर करते थे चोरी, जाकिर और हर्ष को बेचते थे टायर
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह चारों मिलकर एक सक्रिय गिरोह चलाते हैं। दिन में यह लोग घर के बाहर सेक्टर, कॉलोनियों में खड़ी होने वाली कारों की घूमकर रेकी करते थे। रात में घरों के बाहर खड़ी कारों के टायर, अलॉय व्हील और अन्य सामान चोरी कर लेते थे। चोरी के टायर और सामान जाकिर और हर्ष नामक व्यक्तियों को बेचकर मोटी कमाई करते थे। पुलिस ने गिरोह के नेटवर्क की जांच भी शुरू कर दी है। फरार जाकिर व हर्ष की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस चारों बदमाशों का आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और शहर के अलग-अलग इलाकों में कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। गामा-1, डीपीएस तिराहा और आसपास के इलाके में बीते कुछ महीनों से लगातार टायर चोरी की घटनाएं हो रही थीं। जिससे वाहन मालिक परेशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed