फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four minors stabbed a teenage girl to death over a personal feud.

Delhi NCR News: आपसी रंजिश में 4 नाबालिगों ने किशोरी की चाकू से गोदकर की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
-महेंद्र पार्क इलाके की घटना, दोस्त के साथ मार्केट गया था मृतक
विज्ञापन

-पुलिस ने चार नाबालिग आरोपियों को पकड़ा, दो चाकू बरामद

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। महेंद्र पार्क इलाके में रंजिश में चार नाबालिगों ने 17 साल के किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त दक्ष के रूप में हुई है। भाई को बचाने के दौरान आरोपियों ने 20 साल के रोहित राज पर भी चाकू से हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह बच गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हमला करने वाले चार नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो चाकू बरामद किए हैं।

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 20 अप्रैल की रात पुलिस को जे-ब्लॉक मार्केट में एक नाबालिग पर चाकू से हमला करने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल नाबालिग को उसके भाई बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गया है। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि डॉक्टरों ने 17 साल के दक्ष को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


दक्ष के बड़े भाई रोहित राज ने बताया कि वह पेशे से इंटीरियर डेकोरेटर है और माता-पिता और छोटे भाई दक्ष के साथ आई ब्लॉक जहांगीरपुरी में रहता था। उसने बताया कि दक्ष अपने दोस्त गुलशन के साथ सी ब्लॉक मार्केट गया था। उसके कुछ ही देर बाद गुलशन ने उसे जे ब्लॉक मार्केट में दक्ष और कुछ लड़कों के बीच कहासुनी होने के बारे में बताया। इस जानकारी पर वह तुरंत वहां पहुंचा। जहां उसने दो लोगों को अपने भाई पर चाकू से हमला करते हुए देखा। वह बीच बचाव में वहां पहुंचा तो उन्होंने उस पर भी हमला करने की कोशिश की। इसी बीच लोगों के इकट्ठा होने और शोर मचाने पर सभी आरोपी भाग गए। सभी आरोपी जहांगीरपुरी के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से दो चाकू भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article