फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four minors of Rajji gang arrested in car robbery case

Delhi NCR News: कार लूटने के मामले में राज्जी गिरोह के चार नाबालिग पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
- आरोपियों ने मशहूर होने के लिए कार के अंदर से वीडियो बनाकर किया पोस्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस ने कार लूटने के मामले में अमन उर्फ राज्जी गैंग के चार नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई कार, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पर्स और अन्य सामान बरामद किया है। पकड़े गए चारों नाबालिग पालम इलाके के निवासी हैं।
पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 11 सितंबर की रात करीब 10 बजे द्वारका दक्षिण थाना पुलिस को पीसीआर कॉल से लूट की शिकायत मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह एक टैक्सी चालक है। 11 सितंबर को चार नाबालिगों ने कालकाजी चलने के लिए उसकी कार बुक की। कालकाजी जाते समय रास्ते में उन्होंने उसे सुनसान जगह की ओर मोड़ने के लिए बहलाया और फिर जबरन कार से बाहर खींचकर गला दबाकर धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद आरोपी कार समेत उसका मोबाइल, एटीएम कार्ड और पर्स लेकर भाग गए।
विज्ञापन

शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की सड़कों, पार्कों और सर्विस लेन की तलाशी ली। टोल प्लाजा और पीसीआर को अलर्ट कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके बाद कार को सेक्टर-6 द्वारका के अनुसंधान अपार्टमेंट के पास ढूंढ निकाला। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों नाबालिगों को कार के अंदर से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि कार लूटने के बाद वे पहले शास्त्री पार्क अपनी प्रेमिका से मिलने गए और फिर कालका माता मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने अपने गिरोह में मशहूर होने के लिए कार के अंदर वीडियो बनाकर पोस्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed