फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four machine will be purchased by nigam in gurugram

सीवर सफाई के लिए चार सुपर सकर मशीनें खरीदेगा निगम

Sat, 18 Mar 2017 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 18 Mar 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
four machine will be purchased by nigam in gurugram

साइबर सिटी में सीवरेज की सफाई के लिए नगर निगम चार नई मशीनें खरीदने की तैयारी कर रहा है। निगम के पास उपलब्ध दो सकर मशीनें खराब होने के कारण इस वर्ष बरसात से पहले सीवरेज की सफाई का कार्य आउटसोर्सिंग पर कराया जाएगा। इस पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन


बरसाती दिनों में सीवर की गंदगी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर न आए, इसके लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। सीवरेज की सफाई के लिए निगम के पास दो सुपर सकर मशीनें हैं, लेकिन वह तकनीकी कारणों से खराब पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन


इन मशीनों की मरम्मत कराने के लिए निगम द्वारा करीब 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा निगम चार नई सुपर सकर मशीनें खरीदने की भी तैयारी कर रहा है। इनकी खरीद पर करीब 12.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मशीनों की खरीद के बाद निगम के पास छह सुपर सकर मशीनें हो जाएंगी, जिससे पूरे शहर के सीवरेज सिस्टम की सफाई हो सकेगी। इस बार आउटसोर्सिंग पर सीवर की सफाई का काम कराने पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

पहले से उपलब्ध मशीनें खराब होने के कारण चार नई सुपर सकर मशीनें खरीदी जाएंगी। इस बरसाती सीजन से पहले आउटसोर्सिंग पर सीवरेज की सफाई का काम कराया जाएगा।
- रोहित यादव, संयुक्त निगमायुक्त जोन-4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed