{"_id":"cc3811ae45d770f6f01723535ffb5c85","slug":"four-lane-rob-green-railway-signal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर लेन आरओबी को रेलवे का ग्रीन सिग्नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोर लेन आरओबी को रेलवे का ग्रीन सिग्नल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 15 Oct 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोबीघाट आरओबी निर्माण के लिए रेलवे के सीनियर अफसरों ने ‘ग्रीन सिग्नल’ दे दिया है। फोर लेन आरओबी के दोनों ओर एप्रोच रोड बनाने के लिए रेलवे ने जीडीए को प्रपोजल भेजा है। जीडीए तैयार हुआ तो धोबीघाट पर आरओबी का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो सकता है।
केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद वीके सिंह के प्रयासों के बाद रेलवे ने लाइन पार क्षेत्र को गाजियाबाद के पुराने क्षेत्र से जोड़ने के लिए आरओबी निर्माण का प्रपोजल तैयार किया है।
डिजाइन तैयार करने के बाद दिल्ली डिवीजन के डीआरएम एके सचान खुद निरीक्षण कर आरओबी और एप्रोच रोड की फिजीबिलिटी देख चुके हैं। डीआरएम का कहना है कि रेलवे की ओर से आरओबी निर्माण के प्रपोजल को स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
एप्रोच रोड का निर्माण रेलवे नहीं करेगा। एप्रोच रोड बनाने के लिए जीडीए को प्रपोजल भेजा गया है। जीडीए इस पर राजी हुआ तो आरओबी का निर्माण किया जाएगा।
जीडीए के चीफ इंजीनियर वीके गोयल का कहना है कि रेलवे अधिकारी ट्रैक के ऊपर आरओबी का निर्माण करा लेंगे तो एप्रोच रोड के निर्माण पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेलवे के प्रपोजल का जवाब भी भेज दिया गया है।