{"_id":"5defeb618ebc3e87af44125e","slug":"four-injured-fight-over-tiktok-video-in-rohini","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिक टॉक वीडियो के विवाद में चार युवकों को मारी गोली, आरोपियों की तलाश में पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टिक टॉक वीडियो के विवाद में चार युवकों को मारी गोली, आरोपियों की तलाश में पुलिस
Wed, 11 Dec 2019 12:30 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
tiktok
- फोटो : amar ujala
प्रेम नगर इलाके में शादी समारोह में टिकटॉक वीडियो बनाने के दौरान हुए झगड़े का बदला लेने के लिए सोमवार रात तीन युवकों ने दूसरे गुट के चार युवकों को गोली मार दी। चारों को एक-एक गोली लगी है, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। चारों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा ने बताया चारों हमलावरों की पहचान कर ली गई है और पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। सोमवार रात करीब दस बजे पुलिस को अगर नगर के तेल वाला डिपो के पास चार युवकों को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान अगर नगर निवासी रवि शर्मा (25), प्रेम नगर-2 निवासी हिमांशु पाल (23), प्रेम नगर-3 निवासी संजीव कुमार (21) और राजेंद्र (46) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीन युवक मौके पर पहुंचे थे, जिसमें से हेल्मेट पहने एक युवक ने चारों युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घायलों से पूछताछ में पता चला कि चारों 29 नवंबर की रात प्रेम नगर में शादी समारोह में गए थे, जहां वे टिकटॉक वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद तीन युवकों ने इसका विरोध किया, जिसकी वजह से उनका झगड़ा हो गया। उन लोगों ने आरोपी पक्ष के एक युवक की पिटाई कर दी। बाद में समारोह में मौजूद लोगों ने सभी को समझाकर शांत करवा दिया।
विज्ञापन
अगले दिन तीनों आरोपी हिमांशु और रवि के घर पहुंचे। दोनों के नहीं मिलने पर उन लोगों ने उनकी मां को गालियां दी और बेटों को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सोमवार रात चारों पीड़ित अगर नगर पहुंचे थे, जहां बाइक से आए तीनों आरोपी युवकों में से एक ने फायरिंग कर दी और फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।