फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four hotspots of Corona in Delhi

दिल्ली में कोरोना वायरस के चार हॉटस्पॉट, अब इस सूची में पंजाबी बाग भी हुआ शामिल

Mon, 06 Apr 2020 05:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 06 Apr 2020 05:15 AM IST
विज्ञापन
Four hotspots of Corona in Delhi
सड़कों पर सन्नाटा ... और पसरता संक्रमण - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के दिल्ली में 4 हॉटस्पॉट हो चुके हैं। यहां एक से ज्यादा संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। दिलशाद गार्डन, निजामुद्दीन और दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान के बाद चौथा हॉटस्पॉट पंजाबी बाग स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल बन चुका है। यहां पिछले तीन दिन में डॉक्टर सहित 6 कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। हरियाणा निवासी एक कोरोना पॉजिटिव दम तोड़ चुका है। चार में से तीन हॉटस्पॉट यमुनापार में हैं। 

विज्ञापन


इनमें से दो पर सरकार का लगभग नियंत्रण हो चुका है, लेकिन दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान से लगातार पॉजिटिव केस मिल रहे हैं।  दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, जहां भी कोरोना संक्रमित मरीज मिलता है, उसे हॉटस्पॉट मानते हुए निगरानी की जाती है। एक से ज्यादा मरीज मिलने पर हॉटस्पॉट की निगरानी और सख्त हो जाती है। 28 दिन तक यहां स्वास्थ्य विभाग की टीमें निगरानी रखती हैं। साथ ही अब हॉटस्पॉट के तहत आने वाले अन्य नागरिकों को भी कोविड जांच कराने की अनुमति दी जा चुकी है।
विज्ञापन


पहला हॉटस्पॉट
यह दिलशाद गार्डन के एल ब्लॉक में है। यूएई से लौटी एक महिला ने पहले अपने भाई, मां और फिर दोनों बेटियों को संक्रमित किया था। इसके बाद महिला ने मौजपुर मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर को भी संक्रमित कर दिया था। उसके एक पड़ोसी में भी कोरोना मिला। उधर, मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर के संपर्क में आने से उसकी पत्नी और बेटी भी कोरोना पॉजिटिव हुई थी। इस महिला को स्वास्थ्य विभाग केस नंबर 10 नाम से जानते हैं। विभाग ने महिला के संपर्क में आने वाले 70 लोगों को क्वारंटीन किया था और एल ब्लॉक को सील कर दिया था। फिलहाल यहां स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा हॉटस्पॉट
निजामुद्दीन स्थित मरकज दिल्ली ही नहीं पूरे देश के लिए कोरोना हॉटस्पॉट है। यहां से जाकर 19 राज्यों में पहुंचे 1 हजार से ज्यादा लोग अब तक संक्रमित मिल चुके हैं। दिल्ली में अब तक 320 संक्रमित यहीं से अस्पतालों तक लाए गए हैं। फिलहाल यहां सैनिटाइजेशन आदि का काम चल रहा है। पूरे इलाके में स्वास्थ्य विभाग की चार टीमें निगरानी कर रही हैं।

तीसरा हॉटस्पॉट
राज्य कैंसर संस्थान जीटीबी अस्पताल से सटा हुआ है। यहां तैनात एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर के संक्रमित होने के बाद उसके संपर्क में आए 19 लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है। अस्पताल की ओपीडी को बंद कर सैनिटाइज किया जा रहा है। इसी बीच 19 में से अब तक पांच और नर्स पॉजिटिव आ चुकी हैं, जो महिला डॉक्टर के संपर्क में आई थीं। बाकी कर्मचारियों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

चौथा हॉटस्पॉट
पंजाबी बाग स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कोरोना मरीज के संपर्क में आने के बाद एक डॉक्टर संक्रमित हुआ। उसका फिलहाल इसी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि मरीज को आरएमएल भेजा जा चुका था। इसके दो दिन बाद हरियाणा निवासी एक मरीज ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। अब रविवार को अस्पताल के पांच और स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना पॉजिटिव घोषित किया गया है।

Trending Videos

कुछ और भी हैं हॉटस्पॉट...

दिल्ली में कुछ और भी हॉटस्पॉट हैं, जहां एक से ज्यादा मरीज मिले हैं या स्वास्थ्य विभाग को इनके मिलने की आशंका है। हालांकि यहां कोरोना परिवार तक ही सीमित मिला है। दिल्ली एम्स का रेजिडेंट डॉक्टर हौजरानी इलाके में रहता है। डॉक्टर का भाई और गर्भवती पत्नी भी संक्रमित हुई थी। पत्नी की प्रसूति एक दिन पहले एम्स के डॉक्टरों ने की है। नवजात फिलहाल स्वस्थ है। स्वास्थ्य विभाग ने इस पूरे क्षेत्र को आइसोलेशन पर रखा है। इसके अलावा, एम्स में ही सफाई कर्मचारी पॉजिटिव मिला। जेजे कॉलोनी, आईपी एक्सटेंशन निवासी एक बुजुर्ग मरीज की कोरोना से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed