फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four henchmen of the Himanshu Bhau gang arrested in Kota.

Delhi NCR News: हिमांशु भाऊ गिरोह के चार गुर्गे कोटा से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
- शूटर रमन उर्फ फौजी और करण पर दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हत्या, हत्या के प्रयास और फायरिंग कई मामले दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हिमांशु भाऊ गिरोह के चार आरोपियों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया है। इनमें शूटर रमन उर्फ फौजी और करण पर दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हत्या, हत्या के प्रयास और फायरिंग कई मामले दर्ज हैं। इन पर अलग-अलग राज्यों में इनाम भी घोषित था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि रमन हरियाणा के जींद स्थित निडानी गांव का रहने वाला है, जबकि करण चरखी दादरी के चंपुरी गांव का निवासी है। दोनों मिलकर हिमांशु भाऊ गिरोह के लिए काम कर रहे थे। जांच में सामने आया है कि दिसंबर 2025 में दिल्ली के आया नगर में डेयरी कारोबारी रतन की हत्या में दोनों की भूमिका थी। इस वारदात के दौरान बदमाशों ने 70 से अधिक गोलियां चलाई थीं। इसके अलावा अगस्त 2025 में द्वारका मोड़ पर मोहित डागर की हत्या के मामले में भी दोनों वांछित थे। दिसंबर 2025 में रोहतक के रिटोली गांव में हिमांशु भाऊ के प्रतिद्वंद्वी सनी रिटोली पर हुए हमले में भी दोनों की तलाश थी। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य घायल हुए थे।

बुलंदशहर में भी की थी ताबड़तोड़ फायरिंग
पुलिस के मुताबिक, मई 2026 में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के ककोड़ में गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया के प्रतिद्वंद्वी जितेंद्र उर्फ जीतू पर अंधाधुंध गोलीबारी के मामले में भी दोनों आरोपी वांछित थे। इसके अलावा दिल्ली स्पेशल सेल में दर्ज जालसाजी, फर्जी दस्तावेज, पासपोर्ट अधिनियम और हथियार अधिनियम से जुड़े मामलों में भी दोनों की तलाश थी।करण के खिलाफ अलग से भी कई मामले दर्ज हैं। वह दिसंबर 2024 में पलवल के महेशपुर गांव के सरपंच पर ऑटोमेटिक कार्बाइन से गोली चलाने के मामले में भी वांछित था।
विज्ञापन



आरोपियों को पनाह देने वाले दो भाई भी पकड़े
स्पेशल सेल ने रमन और करण के साथ उनके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी भाई हैं और फरार बदमाशों को ठिकाना देने के साथ-साथ उनके लिए पैसों का लेन-देन भी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेखर तिवारी और विनोद तिवारी के रूप में हुई है। दोनों मथुरा जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के जिखन गांव के रहने वाले हैं। पुलिस चारों आरोपियों को रिमांड पर लेकर गिरोह के अन्य बदमाशों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article