{"_id":"b78c8824b8baf10e1afd5183afeb3cde","slug":"four-g-tower-in-the-city-the-risk-of-radiation","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर-जी टावर से शहर में रेडिएशन का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोर-जी टावर से शहर में रेडिएशन का खतरा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 22 Jun 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
शहर में सात सौ मोबाइल टावर पहले ही रेडिएशन फैला रहे थे, अब नगर निगम की मंजूरी के बाद लगने वाले 136 फोर-जी नेटवर्क के टावर से रेडिएशन का खतरा बढ़ गया है। पार्कों से लेकर खाली जगहों पर फोर-जी टावर लगाए जाएंगे। मोबाइल टावरों से रेडिएशन की मात्रा बढ़ी तो शहर में गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
निगम पार्षद और आरडब्ल्यूए संगठन शुरुआती दौर से ही टावरों का विरोध कर रहे हैं। यूपी सरकार की ओर से अनुमति मिलने के बाद नगर निगम ने भी किराया तय करने के बाद सहमति दे दी है।
विज्ञापन
टावरों को ऐसे क्षेत्रों में भी अनुमति दे दी गई है, जहां घरों से इनकी दूरी 10 मीटर से भी कम हैं। ऐसे में इनसे निकलने वाला इलेक्ट्रोमेग्नेटिक रेडिएशन लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
निगम पार्षद निगम शिवकुमार अग्रवाल ने कहा कि अधिकारियों को टावरों की निरंतर मानीटरिंग किए जाने के लिए कहा है। टावर लगाने के साथ ही कंपनी इस बात का प्रमाण देगी कि इससे निकलने वाला रेडिएशन निर्धारित मात्रा के भीतर ही है।