{"_id":"58e269a44f1c1b3a465b5247","slug":"four-friends-without-a-helmet-coming-on-a-bike-one-killed-in-the-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट एक बाइक पर आ रहे थे चार दोस्त, हादसे में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट एक बाइक पर आ रहे थे चार दोस्त, हादसे में एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Tue, 04 Apr 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिंक रोड पर साहिबाबाद गांव के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक पर सवार चार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में चारों युवकों को गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने सभी घायलों को दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
रविवार देर रात करीब दो बजे दिल्ली के गोविंदपुरी निवासी चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद निवासी एक दोस्त के घर जा रहे थे। साहिबाबाद गांव के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस दौरान सभी को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने सभी को कौशांबी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान रोहित निवासी गोविंदपुरी, दिल्ली की मौत हो गई।
विज्ञापन
उसके तीन साथी शिवम, अंकित और रोहित निवासी गोविंदपुरी दिल्ली को गंभीर चोटें आईं हैं। एसएचओ लिंक रोड रोजंत त्यागी ने बताया कि मामले में कोई शिकायत परिवार की ओर से नहीं दी गई है। शिकायत के बाद कार्रवाई की जाएगी।
हेलमेट भी नहीं लगाया था किसी ने
एसएचओ ने बताया चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। इतना ही नहीं युवकों में से एक ने भी हेलमेट नहीं पहना था। अगर युवक हेलमेट पहले होते तो शायद रोहित की जान बच सकती थी। एक बाइक पर चार लोगों का सवार होना भी हादसे को दावत देने जैसा है।