{"_id":"5d7b93ed8ebc3e01557e64f8","slug":"four-drowned-during-ganesha-idol-immersion-in-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान यमुना में डूबे चार लोग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान यमुना में डूबे चार लोग, मौत
Fri, 13 Sep 2019 06:34 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 13 Sep 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
दिल्ली में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान यमुना में डूबने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। अग्निशमन विभाग ने शुक्रवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आज तड़के पल्ला बख्तावरपुर गांव के समीप चारों मृतकों के शव बरामद किए गए।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को रात आठ बजकर 58 मिनट पर विभाग को खबर मिली थी कि विसर्जन के दौरान चार लोग नदी में डूब गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक विभाग ने एक दमकल वाहन को तुरंत मौके पर भेजा और बचाव अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन
दमकल विभाग की त्वरित खोजबीन के बाद पानी में डूबे दोनों पुरुषों और महिलाओं के शव बरामद किये गये। अधिकारियों ने कहा कि अभी पूरी घटना के विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन