फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four died on road accidents.

गुड़गांव के लिए अमंगल साबित हुआ 'मंगल'

Tue, 23 Sep 2014 09:36 PM IST
Updated Tue, 23 Sep 2014 09:36 PM IST
विज्ञापन
four died on road accidents.

मंगलवार का दिन गुड़गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। तेज रफ्तार के कहर ने दिल्ली-जयपुर एनएच आठ समेत शहर के अंदर बीते 24 घंटों में चार लोगों को अपने आगोश में समा लिया। इन हादसों के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई जिसमें मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

विज्ञापन


पहला मामला- डीएलएफ फेज दो स्थित एमजीएफ मॉल के रेस्टोरेंट में काम करने वाले दो कर्मचारी बीती रात कैब का इंतजार कर रहे थे। एमजी रोड मेट्रो स्टेशन के समीप सड़क किनारे खड़े दोनों लोगों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें कुक केशव की मौत हो गई जबकि हिमाचल प्रदेश कांगड़ा निवासी सुनील कुमार घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने मृतक के दोस्त सुनील के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


दूसरा मामला- दूसरा हादसा भी इफको चौक मेट्रो स्टेशन के करीब हुआ। सोमवार को एक निजी कंपनी में प्लंबर का काम करने के लिए अपने साथी के साथ आ रहे सुल्तानपुर दिल्ली निवासी शिवजी मंडल को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। लोगों की मदद से युवक को अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार के कहर ने ली छात्र की जान

four died on road accidents.

तीसरा हादसा- अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाकर लौट रहे तीन दोस्तों को एनएच आठ पर हयात होटल के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। देररात हुई दुर्घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया।

हादसे में बाइक चला रहे एटा यूपी निवासी संजय यादव (28) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दोनों दोस्त अमित और समीर को काफी चोटें आई है। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

चौथा हादसा- तेज रफ्तार के कहर ने एक छात्र को भी अपने चपेट में ले लिया। सोमवार को केंद्रीय विद्यालय नंबर एक स्कूल के सामने से जा रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने छात्र को निजी अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि सेक्टर-दस में रहने वाला छात्र जलज शर्मा (18) अपने इंस्टीट्यूट जा रहा था। अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारकर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 279/337/304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed