फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four children drowned in Munak canal in Delhi all dead bodies recovered

दिल्ली में बड़ा हादसा: मुनक नहर में नहाने गए चार 'चिराग' बुझे, सभी के शव बरामद; जावेद और शावेज थे सगे भाई

Fri, 23 May 2025 06:11 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 23 May 2025 06:11 PM IST
सार

नहर में डूबे समद के पिता अब्बास ने बताया कि उनके बेटे सहित तीन अन्य लड़कों के साथ मवेशियों के लिए चारा लेने खेत जा रहा था। इस दौरान सभी नहर में नहाने लगे। नहाने के दौरान एक नाबालिग डूबने लगा, जिसे बचाने के दौरान तीन अन्य भी डूब गए।

विज्ञापन
Four children drowned in Munak canal in Delhi all dead bodies recovered
मुनक नहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के बवाना स्थित मुनक नहर में गुरुवार को नहाने के दौरान डूबे दो सगे भाइयों का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। नहर में नहाने के दौरान एक किशोर डूबने लगा, जिसे बचाने में दो सगे भाइयों समेत चार लोग डूब गए। गोताखोरों ने तलाशी अभियान चलाकर दो नाबालिगों का शव बरामद कर लिया था।

विज्ञापन
Trending Videos

मृतकों की शिनाख्त 13 साल के समद, सुहैल जबकि सगे भाइयों की शिनाख्त 18 साल के जावेद और 17 साल के शावेज खान के रूप में हुई है। चारों मूलत: लोनी गाजियाबाद के रहने वाले थे। इनके परिजन कटेवरा गांव स्थित गौशाला में काम करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि गुरुवार सुबह बवाना इलाके के मुनक नहर में चार लड़कों के डूबने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। नहर में डूबे समद के पिता अब्बास ने बताया कि उनके बेटे सहित तीन अन्य लड़कों के साथ मवेशियों के लिए चारा लेने खेत जा रहा था। इस दौरान सभी नहर में नहाने लगे। नहाने के दौरान एक नाबालिग डूबने लगा, जिसे बचाने के दौरान तीन अन्य भी डूब गए।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे वोट क्लब के गोताखोरों ने नहर में तलाशी अभियान चलाया। करीब आधा घंटे के बाद गोताखोरों ने समद और सुहैल के शवों को बरामद कर लिया। उसके बाद सगे भाइयों जावेद और शावेज खान की तलाश शुरू की। लेकिन देर रात तक इनका कोई अता-पता नहीं चला। बाद में तलाशी अभियान को रोक दिया गया। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक बार फिर लड़कों को तलाशने के लिए गोताखोरों ने अभियान चलाया। करीब 11 बजे गोताखोरों ने जावेद का शव बरामद कर लिया। फिर करीब दो बजे दोपहर में शावेज का शव भी बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed