फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four cars and a scooter collided in Gurugram

Gurugram: टच होने के बाद तेजी से दौड़ा रहे थे गाड़ियां, कुछ दूरी पर ही आपस में टकराईं कारें; दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Mar 2025 04:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: श्याम जी. Updated Mon, 17 Mar 2025 04:01 PM IST
सार

गुरुग्राम में चार गाड़ियों और एक स्कूटी की टक्कर हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो गाड़ियों को कब्जे में लिया है। साथ ही उनके चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Four cars and a scooter collided in Gurugram
आपस में टकराईं कारें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम की सेक्टर-4 चौकी पुलिस को सूचना 14 मार्च को सूचना मिली थी कि सीसीए स्कूल के पास तीन-चार गाड़ियों की टक्कर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा कि चार गाड़ियां (हैरियर, ब्रेजा, स्विफ्ट व होन्डा सिटी) और एक स्कूटी की टक्कर हुई है। टाटा हैरियर कार के चालक ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम बताया 14 मार्च की शाम वह अपनी पत्नी के साथ कार में सवार होकर राधा-कृष्ण मंदिर जा रहे थे।

विज्ञापन




उन्होंने बताया कि जैसे ही ये मंदिर के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से एक मारुति ब्रेजा और एक मारुति स्विफ्ट आ रही थी। उन गाड़ियों को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे दोनों कार चालकों के बीच रेस लगी हो। उन्होंने अपनी पत्नी को उस वक्त गाड़ी से उतरने के लिए मना कर दिया। उनकी गाड़ी लगभग रुकी हुई थी। उसी समय ब्रेजा ने गाड़ी को टक्कर मारी। ब्रेजा में सवार एक महिला के सिर में चोट लगी। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-9 पुलिस ने मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन


गुरुग्राम के ही रहने वाले हैं आरोपी
चौकी सेक्टर-4 की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियोग में ब्रेजा व स्विफ्ट कार के चालकों के खिलाफ जांच शुरू की। आरोपियों की पहचान अंकित निवासी मकान नंबर-212 मोगा कॉलोनी नजदीक टीवी टॉवर बादशाहपुर, गुरुग्राम व शिव सुंदर निवासी मकान नंबर 192 नजदीक कृष्ण मंदिर गांव शिकोहपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी गाड़ी में टक्कर मारकर भाग रहे थे आरोपी
आरोपियों से पुलिस पूछताछ में पता चला कि ये दोनों आरोपी आपस में दोस्त हैं और सेक्टर-4 में अपने एक अन्य दोस्त से मिलने आए थे। ये जब अपने दोस्त से मिलने सेक्टर-4 जा रहे थे तो इनकी गाड़ी किसी अन्य गाड़ी से टच हो गई और ये घबरा गए, जिसके कारण हड़बड़ाहट में इन्होंने गाड़ियों को भगा लिया। इसके बाद ये घटना घटित हो गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दोनों गाड़ियां (ब्रेजा व स्विफ्ट) बरामद की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed