{"_id":"65998b177a5c802c0a071ac6","slug":"four-boys-misbehaved-minor-girl-in-delhi-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहला-फुसलाकर ले गई थी महिला: कमरे में चार लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, धमकी देकर कराया चुप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहला-फुसलाकर ले गई थी महिला: कमरे में चार लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, धमकी देकर कराया चुप
Sat, 06 Jan 2024 10:47 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 06 Jan 2024 10:47 PM IST
सार
दिल्ली में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। महिला व चौथे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में 12 साल की नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ कमरे पर ले गई। वहां पहले से मौजूद चार लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया। छानबीन के बाद पुलिस ने 15 से 17 साल के तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। महिला व चौथे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता परिवार के साथ बाहरी दिल्ली में रहती है। परिवार कूड़ा बीनकर अपना गुजारा करता है। किशोरी सदर बाजार इलाके में अकेली कूड़े की तलाश में जाती है। 31 दिसंबर को वह सदर बाजार कूड़ा बीनने आई थी। इस दौरान उसे ब्यूटी नामक एक महिला मिली। महिला ने कहा कि उसके घर पर काफी कूड़ा पड़ा है। वह कूड़ा देने की बात कर उसे अपने साथ एक कमरे पर ले गई। वहां चार लड़के पहले से मौजूद थे।
विज्ञापन
इन लड़कों ने जबरन कमरे में बंद कर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद ब्यूटी ने लड़की को धमकाते हुए किसी को कुछ भी न बताने के लिए कहा। घटना के बारे में बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लड़की अपने घर आ गई। वह घर आकर गुमसुम रहने लगी। उसने कूड़ा बीनने जाने से मना कर दिया। परिजनों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन