{"_id":"1175c8c40e19c60c337052e95e7eb50d","slug":"four-arrested-making-fake-tobacco-products-in-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली गुटखा बनाने वाली कंपनी पकड़ी, चार धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली गुटखा बनाने वाली कंपनी पकड़ी, चार धरे
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 23 Jan 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली दादरी क्षेत्र के चिटहेरा गांव में एक मकान में चल रही नकली गुटखा कंपनी का शनिवार को पुलिस ने भंडाफोड़ किया।
विज्ञापन
पुलिस ने दो मशीन, छह बोरी रैपर के बंडल, भारी मात्रा में तंबाकू और बड़ी संख्या में तैयार गुटखे के पाउच बरामद करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को मुखबिर की सूचना पर नकली गुटखा बनाने वाली कंपनी की जानकारी मिली। शुक्रवार रात पुलिस ने चिटहेरा गांव के एक मकान पर छापा मारा।
पुलिस ने कंपनी का रजिस्ट्रेशन और अन्य कागजात मांगे तो आरोपी कुछ नही दिखा सके। जिसके बाद पुलिस ने रहीसु निवासी मडौली, फिरे पुत्र राजबीर निवासी बादलपुर, फईद पुत्र यूनुस निवासी मुरादनगर, इंदराज पुत्र चरणसिंह निवासी श्यौराजपुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने गुटखा पैक करने वाली दो मशीनें, 770 तैयार गुटखे के पाउच, छह बोरी रैपर के बंडल, भारी मात्रा में तंबाकू समेत अन्य सामान बरामद कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक होम सिंह यादव ने बताया कि कंपनी के हेड ऑफिस का पता नई दिल्ली दिखाया गया है। अभी इस नकली कंपनी के सरगना का पता नही लगा है। पुलिस टीम छानबीन के लिए दिल्ली रवाना हो गई है।
विज्ञापन
हर तीन महीने में बदल देते थे जगह
चिटहेरा में करीब तीन माह गुटखा बनाने का काम शुरू किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए एक स्थान पर सिर्फ तीन माह के लिए ही कंपनी चलाते थे। नकली गुटखे बनाकर दादरी, मुरादनगर, गाजियाबाद और मेरठ समेत कई स्थानों पर सप्लाई करते थे।