फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four arrested for renting accounts to cyber fraudsters for commission

Delhi NCR News: साइबर ठगों को कमीशन के लिए किराये पर खाता देने वाले चार गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
- दिल्ली, पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों में चल रहा था ये गिरोह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने साइबर जालसाजों को म्यूल अकाउंट (किराए के खाते) उपलब्ध कराने वाले चार आरोपियों मोहम्मद खालिद, रमनदीप सिंह, अतिउर रहमान और तनीश उर्फ हीराराम को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में सक्रिय था। इनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद कर जब्त किए हैं। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि शाखा की वेस्टर्न रेंज-दो में एक शिकायत पर 13 नवंबर, 2025 को मामला दर्ज किया था। इसमें पीड़ित के साथ निवेश के बहाने 33,83,588 रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। जांच में धोखाधड़ी से प्राप्त पूरी रकम का पता 15 बैंक खातों में गई। इनमें से 13 बैंक खाते दिल्ली के बाहर यानि देश के विभिन्न राज्यों में पंजीकृत पाए गए। जांच में इंस्पेक्टर गौतम मलिक की टीम को आरोपी मोहम्मद खालिद और रमनदीप सिंह के नाम पर क्रमशः 2,00,000 रुपये की रकम का पता चला। जांच अधिकारी एसआई्र रवि भूषण ने 100 से ज़्यादा कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), आईएमईआई डेटा, केफ और लेन-देन से जुड़ी आईपी डिटेल्स की अच्छी तरह से जांच और विश्लेषण किया गया।

इसके बाद जहांगीरपुरी दिल्ली निवासी मोहम्मद खालिद (26) 15 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपना बैंक खाता किट और उससे जुड़ा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर वाला सिम कार्ड अतिउर रहमान को 5,000 रुपये के कमीशन पर दे दिया था। इसके बाद दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी अतिउर रहमान (23) को 25 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया। वह पहले से ही इसी तरह के एक अन्य अपराध के सिलसिले में रोहतक जेल में बंद था। उसने खुलासा किया कि उसने आरोपी मो. खालिद के लिए एक बैंक खाता (अकाउंट) का इंतजाम किया था और 15,000 रुपये के कमीशन के बदले उस खाते का इस्तेमाल धोखाधड़ी के रैकेट में करने में मदद की थी। पंजाब के फाजिल्का का रहने वाले रमनदीप सिंह (29) 6 अप्रैल कोे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने अपना बैंक अकाउंट किट और उसके साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर वाली सिम आरोपी तनीश उर्फ हीरा राम को 15,000 रुपये के बदले सौंप दिया था। इससे पूछताछ के बाद राजस्थान के जोधपुर इलाके में कई जगहों पर छापे मार कर जोधपुर, राजस्थान निवासी तनीश उर्फ हीरा राम (27) को 9 अप्रैल को जोधपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने आरोपी रमनदीप सिंह के लिए 15,000 रुपये के कमीशन पर बैंक खाता उपलब्ध कराया था। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ़्तार करने के लिए आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article