फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four arrest with engineer under constructed site of Supertech not follow the guidelines of the NGT

सुपरटेक की निर्माणाधीन साइट से इंजीनियर समेत चार गिरफ्तार, एनजीटी के निर्देशों का नहीं किया पालन

Fri, 22 Feb 2019 12:23 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 22 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
Four arrest with engineer under constructed site of Supertech not follow the guidelines of the NGT
arrest - फोटो : अमर उजाला
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देशों का पालन नहीं करने पर सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक बिल्डर की निर्माणाधीन साइट सेे मैनेजर और इंजीनियर समेत चार लोगों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। औचक निरीक्षण के बाद की गई कार्रवाई के बाद बिल्डर पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार मिश्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों और पुलिस के साथ निर्माणाधीन साइट पर पहुंचे तो वहां खुलेआम एनजीटी के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए पाया गया। साइट पर कंक्रीट और आरएमसी प्लांट चल रहे थे जिन्हें सील करा दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद साइट पर काम कराने वाले प्लानिंग मैनेजर सीके त्यागी, क्वालिटी इंजीनियर नरेश यादव, प्रोडक्शन मैनेजर अनिल कुमार और फायर टेक्नीशियन राकेश पाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि  प्रशासन की ओर से बिल्डर को कई बार चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी वहां काम कराया जा रहा था। कंक्रीट मशीन से होने वाले प्रदूषण से परेशान आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोगों ने इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed