फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four accused arrested for attacking two brothers with knives

दिल्ली: दो भाइयों को चाकू से गोदने के मामले में चार गिरफ्तार, इनमें दो आरोपियों की इस गैंगस्टर से हैं नजदीकियां

Mon, 21 Mar 2022 07:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 21 Mar 2022 07:22 PM IST
सार

दिल्ली के फतेहपुरबेरी थाने की पुलिस ने दो भाइयों को चाकू से गोदने के मामले में 24 घंटे में खुलासा का दावा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारो आरोपियों को मेरठ व मुजफ्फरनगर के बीच स्थित टोल प्लाजा से पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों में दो आरोपी दिल्ली के गैंगस्टर रोहित चौधरी गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Four accused arrested for attacking two brothers with knives
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली वाले दिन मामूली रूप से कीचड़ लगने पर पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने दो भाइयों को चाकू से गोदा दिया। दोनो भाइयों पर चाकू से कई वार किए गए। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस व दक्षिण जिले की वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) की संयुक्त टीम ने दो भाइयों पर हुए जानलेवा हमले की इस वारदात को 24 घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए चार आरोपियों को मेरठ व मुजफ्फरनगर के बीच स्थित टोल प्लाजा से 19 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दो आरोपी गैंगस्टर रोहित चौधरी के करीबी हैं।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर के अनुसार दो सगे भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला करने की सूचना फतेहपुरबेरी थाना पुलिस को 18 मार्च को मिली थी। एसआई अरविंद कुमार के मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि दोनों भाइयों विकास और विक्की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दर्ज कर फतेहपुरबेरी थानाध्यक्ष समीर कुमार झा, एएटीएस प्रभारी एसआई उमेश यादव व एसआई सतेंद्र गुलिया की टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पता लगा कि आरोपी वारदात के बाद हरिद्वार व फिर ऋषिकेश फरार हो गए हैं। आरोपियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए हैं। ये साथ में गाड़ी को लेकर गए थे। गाड़ी के ड्राइवर का नंबर हरिद्वार, उत्तराखंड में चालू था। एसआई उमेश यादव व एसआई सतेंद्र गुलिया की टीम ने मेरठ व मुजफ्फरनगर के बीच स्थित टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर मनीष लोहिया उर्फ रिंकल, पवन उर्फ पन्नू, पवन उर्फ पाटिल (32) और मनीष के पिता रामबीर सिंह (60) को गिरफ्तार कर लिया। मनीष लोहिया की निशानदेही पर आया नगर से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मनीष ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह पवन उर्फ पन्नू और पवन उर्फ पाटिल के साथ होली खेलने वालों को गाली दे रहा था। इस बीच विकास एच ब्लॉक आया नगर से आ रहा था। जब उसने किसी पर कीचड फेंका तो वह मनीष को लग गया। इस पर मनीष गाली देने लग गया। विकास ने इसका विरोध किया तो झगड़ा हो गया। झगड़ा होने पर मनीष ने अपने भाई विक्की को बुला लिया था। आरोपियों व पीड़ित की पहले से आपस में रंजिश चल रही थी। इस कारण आरोपियों ने दोनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया था। आरेपियों ने विकास के पेट में चाकू से चार, जबकि विक्की को हाथ, पैर व पेट में चाकू से तीन वार किए थे। पवन उर्फ पन्नू और पवन उर्फ पाटिल ने दोनों भाइयों को पकड़ लिया और मनीष उर्फ रिंकल ने अपनी जेब से चाकू निकाला और दोनों भाइयों पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया था। 

 

दो आरोपी दक्षिण दिल्ली के गैंगस्टर रोहित चौधरी के हैं करीबी

मनीष उर्फ रिंकल व पवन उर्फ पन्नू दक्षिण दिल्ली के गैंगस्टर रोहित चौधरी के करीबी हैं। मनीष(29) व पवन उर्फ पन्नू(30) के खिलाफ दिल्ली में दो-दो व फरीदाबाद में एक-एक मामला दर्ज है। बताया जा रहा है कि ये हमेशा रोहित चौधरी के नाम पर लोगों को धमकाते रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed