नग्न अवस्था में जंगल में मिला छात्रा का शव, गैंगरेप की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भलस्वा डेयरी इलाके में शनिवार शाम एक युवती की गला दबाकर हत्या कर दी र्गई। उसका शव मुकुंदपुर स्थित रामलीला मैदान के पास स्थित जंगल में मिला। युवती के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था।
आशंका है कि गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मूलत: इलाहबाद, उत्तर प्रदेश की रहने वाली 25 साल की युवती अपने परिजनों के साथ भलस्वा डेयरी इलाके में रहती थी। युवती फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थी।
उसके दो भाई दुबई में काम करते हैं। इन दिनों उसके माता पिता उत्तर प्रदेश में हो रहे प्रधान के चुनाव में वोट डालने के लिए गए हुए हैं। युवती घर में अकेली थी। शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे युवती के घर के पास रहने वाले एक युवक ने दो लोगों को एक युवती को उठाकर ले जाते हुए देखा।
गदन को सलवार से घोंटा गया
उसे आशंका हुई कि किसी बीमार युवती को इलाज के लिए ले जाया जा रहा है। सुबह होने पर युवक ने आसपास के घरों में पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि युवती अपने घर से गायब है। पड़ोसियों ने इसकी सूचना उसके पिता को दी।
युवती के पिता ने दिल्ली में रहने वाले अपने भाई व भतीजों को इसकी जानकारी दी। दो चचेरे भाई युवती के घर पहुंचे। युवती घर से लापता थी। उन लोगों ने उसके गायब होने की शिकायत भलस्वा थाने में दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
उधर, युवती के भाइयों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की। शनिवार शाम को रामलीला मैदान के पास स्थित जंगल में तलाशने के दौरान युवती की कमीज एक पेड़ पर टंगी हुई मिली। कुछ दूर जाने पर युवती का शव नग्न अवस्था में मिला।
उसकी गर्दन को सलवार से घोंटा गया था। युवती के भाइयों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। हालात को देखते हुए पुलिस ने युवती के साथ गैंगरेप के बाद हत्या किए जाने से इनकार नहीं किया है। हालांकि उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही इस बात का खुलासा हो पाएगा कि युवती के साथ गैंगरेप किया गया है या नहीं।