फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fortuner car looted in kamla market delhi

खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर फॉरच्यूनर लूटी, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस 

Thu, 12 Sep 2019 06:15 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 12 Sep 2019 06:15 AM IST
विज्ञापन
fortuner car looted in kamla market delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

कमला मार्केट इलाके में खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर बदमाशों ने चार युवकों से फॉरच्यूनर कार लूट ली। वारदात के समय एक युवक शौच के लिए कार से बाहर निकला था। बाकी तीन युवक कार में थे। इस बीच बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर गाड़ी लूटी और मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, वारदात बुधवार तड़के 3:40 बजे रामलीला मैदान के पास हुई। कार सवार चार युवक इमरान, उसका दोस्त पंकज, डेविड और आसिफ घूमने के लिए कनॉट प्लेस गए थे। गाड़ी दक्षिण दिल्ली में एक रेस्टोरेंट मालिक की है। इमरान उसके यहां चालक की नौकरी करता है। तड़के चारों दोस्त कार से रामलीला मैदान के पास पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान इमरान कार रोककर शौच के लिए चला गया। तभी वहां तीन युवक पहुंचे तो चालक सीट पर आसिफ बैठा हुआ था। आरोपियों ने दरवाजा खटखटाकर खुलवाया। एक आरोपी ने खुद ही फोन पर बात करते हुए कहा कि कार मिल गई है। आरोपियों ने तीनों लड़कों को बताया कि वह क्राइम ब्रांच से हैं, उससे फौरन उतर जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों युवक डरकर कार से नीचे उतर गए। इस बीच बदमाश कार लेकर वहां से फरार हो गए। कुछ देर बाद इमरान आया तो तीनों ने उसे सारी बात बताई। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कमला मार्केट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed