फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fortis will act on the reckless doctor, replace the right foot to left foot surgery

फोर्टिस के चिकित्सक पर होगी कार्रवाई, युवक के दाएं पैर की जगह की थी बाएं पैर की सर्जरी 

Thu, 07 Jul 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Jul 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Fortis will act on the reckless doctor, replace the right foot to left foot surgery
रवि राय, मरीज

दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही के मामले में अगले माह कार्रवाई संभव है। अस्पताल से जब्त चिकित्सीय दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की जा रही है और अगले माह में इस मामले को दिल्ली चिकित्सा परिषद (डीएमसी) की अनुशासन समिति के समक्ष कार्रवाई के लिए रखा जाएगा।

विज्ञापन


शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल के चिकित्सक पर एक युवक के दाएं पैर की जगह से बाएं पैर की सर्जरी करने का आरोप है। दिल्ली चिकित्सा परिषद (डीएमसी) के रजिस्ट्रार डॉ. गिरीश त्यागी ने बताया कि इस मामले में अस्पताल से जब्त दस्तावेजों और ऑपरेशन में शामिल चिकित्सक और दूसरे कर्मियों से पूछताछ की गई थी। 
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके बाद इस पूरे मामले को डीएमसी के अनुशासन समिति के समक्ष रखा जाएगा।

आरोप सिद्ध होने पर रद्द हो सकता है चिकित्सक का पंजीकरण

Fortis will act on the reckless doctor, replace the right foot to left foot surgery
चिकित्सक
इसके बाद अनुशासन समिति भी जरूरत पड़ने पर आरोपी चिकित्सक और कर्मी को पूछताछ के लिए बुला सकती है। प्रक्रिया पूरी करने के बाद अगस्त माह में इस मामले में कार्रवाई संभव है। 

डॉ. त्यागी ने कहा कि इस मामले में दोषी पाए जाने पर चिकित्सक का दिल्ली चिकित्सा परिषद से पंजीकरण रद्द किया जा सकता है। इसके अलावा दूसरी कार्रवाई भी संभव है। 

इस मामले में दोष साबित होने पर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार डीएमसी की अनुशासन समिति को ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed