{"_id":"576ac7744f1c1bd754b480a1","slug":"fortis-has-the-name-of-the-drug-on-medical-store-empty-leaf","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर्टिस के मेडिकल स्टोर पर दवा के नाम पर मिला खाली पत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोर्टिस के मेडिकल स्टोर पर दवा के नाम पर मिला खाली पत्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 23 Jun 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोर्टिस अस्पताल के मेडिकल स्टोर में मरीजों को दवा के नाम पर खाली पत्ता दिए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर जिला ड्रग विभाग के पास शिकायत की गई है।
विज्ञापन
जिसके बाद अब विभाग इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच की तैयारी कर रहा है। वजीराबाद के रहने वाले एक व्यक्ति का इलाज फोर्टिस अस्पताल के न्यूरो विभाग में चल रहा है। करीब 15 दिन पहले वे डॉक्टर से चेकअप कराने के बाद डॉक्टर की लिखी दवाई अस्पताल परिसर में स्थित मेडिकल स्टोर से लेने पहुंचे।
विज्ञापन
यहां एमिफेरल-100 टेबलेट सहित अन्य दवा लेकर वे घर चले गए। आरोप है कि घर जाकर जब उन्होंने दवा का पत्ता निकाला तो उसमें टैबलेट ही नहीं निकली। एक-एक कर उन्होंने तीन पत्ते खोले लेकिन तीनों में ही टैबलेट नहीं निकली।
विज्ञापन
इसके बाद वे अस्पताल के मेडिकल स्टोर में दवा के खाली पत्ते वापस करने गए तो स्टोर वालों ने मना कर दिया गया। जबकि नियमानुसार दवा काखाली पत्ता वापस कर कंपनी को भेजना होता है।
इसके बाद उन्होंने ड्रग कंट्रोल ऑफिसर को इस बारे में शिकायत दी। वहीं, जिला ड्रग कंट्रोलर अमनदीप चौहान का कहना है कि इस बारे में मिली शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।