फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former Union Minister Arun Jaitley passes away condolence messages by many politicians

अरुण जेटली के निधन से राजनीतिक गलियारों में पसरा मातम, नेताओं ने जताया दुख

Sat, 24 Aug 2019 01:14 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Sat, 24 Aug 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
Former Union Minister Arun Jaitley passes away condolence messages by many politicians
अरुण जेटली

लंबे समय से बिमार चल रहे पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन से राजनीतिक गलियारों में मातम पसर गया है। दिल्ली के एम्स अस्पताल में अरुण जेटली ने शनिवार दोपहर 12 बज कर 7 मिनट पर अंतिम सांस ली और फिर दुनिया छोड़ कर चले गए। 

विज्ञापन


उनके निधन के बाद देश भर के लोगों को साथ ही तमाम नेता राजनेता अपना-अपना दुख प्रकट कर रहे हैं। उनके निधन की खबर आते ही दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर के शोक व्यक्त किया। सिसोदिया ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ नेता श्री अरुण जेटली जी के निधन की खबर सुन कर गहरा झटका लगा है। मैं उन्हें कई सालों से जानता था। वो हमेशा से ही एक जानकार और ईमानदार व्यक्ति थे। हमें उनकी याद आएगी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। 
विज्ञापन

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली जी का असामयिक निधन पूरे देश के लिए बड़ी क्षती है। वो कानूनी मामलों के जानकार और एक बेहद अनुभवी राजनेता थे। उनके शासन कौशन को पूरा देश याद करेगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और ऐसे समय में परिवार को शक्ति दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

  इनके अलावा दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण जेटली जी के निधन के समाचार से स्तब्ध हूँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस मुश्किल वक्त में संयम दें। देश उनके योगदान को कभी नहीं भूल पायेगा। ॐ शांति।

वहीं आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए कपिल मिश्रा ने अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि श्री अरुण जेटली जी अजातशत्रु थे। उनकी सोच, उनकी कार्यपद्धति उन्हें सबसे जोड़ती भी थी और उन्हें बेजोड़ भी बनाती थी। उनके चले जाने से भारतीय राजनीति में जो रिक्तता आयी हैं , उसे भरा जाना असम्भव हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।









विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed