{"_id":"5e0525768ebc3e87d97f4702","slug":"former-resident-doctor-of-aiims-and-chandigarh-pgi-missing-under-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स और चंडीगढ़ पीजीआई के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स और चंडीगढ़ पीजीआई के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Fri, 27 Dec 2019 02:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 27 Dec 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
pgi chandigarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ पीजीआई और एम्स के पूर्व रेजीडेंट डॉक्टरों, जिनमें एक महिला डॉक्टर भी है, के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पीजीआई के पीडियाट्रिक विभाग में पूर्व रेजीडेंट डॉक्टर के. दिलीप सत्या और एम्स की पूर्व रेजीडेंट डॉक्टर हिमा बिंदू बुधवार शाम से हौजखासा थाना इलाके से अचानक गायब हो गए। डॉ. दिलीप के पिता ने उनके बेटे को अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर दोनों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार डॉ. गुरु प्रसाद रेड्डी ने बताया कि उनका बेटा के दिलीप जिपमर, पुडुचेरी से इंटरव्यू देकर बुधवार शाम चंडीगढ़ जा रहा था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। जब डॉ. दिलीप की पत्नी ने उनके मोबाइल पर फोन किया तो स्विचऑफ मिला।
विज्ञापन
रेड्डी ने बताया कि पता चला है कि दिलीप पुडुचेरी से सीधे दिल्ली में अपने दोस्त एम्स में रेजीडेंट डॉक्टर और गौतमनगर (हौजखास) में रहने वालेजी. श्रीधर के पास गया था।
उधर, पुलिस पूछताछ में डॉ. जी. श्रीधर ने बताया कि उनकी बुधवार सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक एम्स में ड्यूटी थी। पत्नी डॅा.हिमा बिंदू से सुबह साढ़े ग्यारह बजे बात हुई तो बताया कि वह डॉ. के दिलीप के साथ चर्च जा रही है। इसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चला है।
पुलिस के अनुसार दोनों डॉक्टरों के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं। दोनों की आखिरी लोकेशन हौजखास इलाके में आई थी। पता चला है कि डॉ. हिमा बिंदू ने अपने मोबाइल से कैब बुक कराई थी, लेकिन ली नहीं।
डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि दोनों की तलाश के लिए थाना पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की आधा दर्जन टीमें बनाई गई हैं। डॉ. हिमा बिंदू करोल बाग स्थित एक निजी अस्पताल में डॉक्टर हैं।
मूलरूप से हैदराबाद निवासी डॉ. के दिलीप चंडीगढ़ में रहते हैं और सरकारी अस्पताल में डॉक्टर थे। फिलहाल प्रेटिक्स छोड़कर आगे की पढ़ाई कर रहे हैं। सभी दोस्त साथ में हैदराबाद में पढ़ते थे
डॉ. के दिलीप, डॉ. हिमा बिंदू और डॉ. जी श्रीधर हैदराबाद के मेडकिल कॉलेज में एक साथ पढ़ते थे। बाद में पीजी कोर्स के लिए दिल्ली के एम्स और पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचे। हिमा और जी श्रीधर की शादी कुछ समय पहले ही हुई है।