फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former RCom executive Gautam remanded to five days of ED custody.

Delhi NCR News: आरकॉम के पूर्व अधिकारी गौतम को पांच दिन ईडी हिरासत में भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
अदालत ने कहा, उम्र का रखा जाए ख्याल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के पूर्व सीनियर अधिकारी गौतम भईलाल को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पांच दिन की ईडी हिरासत में भेजा है। मामला 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के बैंक लोन के कथित गलत इस्तेमाल से जुड़ा है। विशेष न्यायाधीश गौरव राव ने यह फैसला सुनाया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दोषी की 14 दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन अदालत ने पांच दिन की मंजूरी दी। दोषी को मुंबई से ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया था।

ईडी के अनुसार, रिलायंस एडीए ग्रुप की कंपनियों ने बैंकों से लोन लिया। यह पैसा कंपनी के सही कामों के लिए लिया गया था, लेकिन आरोप है कि इसे गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया। पैसा म्यूचुअल फंड में लगाया गया, ग्रुप की दूसरी कंपनियों में ट्रांसफर किया गया और विदेशों में भी भेज दिया गया। ईडी का कहना है कि गौतम दोषी ग्रुप में बहुत ऊंचे पद पर थे। वे रिलायंस टेलीकॉम के डायरेक्टर और ऑडिट कमिटी के सदस्य भी थे। फाइनेंस और विदेशी लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों में उनकी भूमिका रही थी। एजेंसी अब पूरा फंड ट्रेल (पैसे का रास्ता) पता करना चाहती है और इस साजिश में शामिल अन्य लोगों को भी ढूंढ रही है।
विज्ञापन


न्यायाधीश गौरव राव ने कहा कि आरोप गंभीर हैं। फंड का पूरा रास्ता पता लगाने, विदेशी कंपनियों और बैंकों तक ट्रांसफर हुए पैसे की जानकारी हासिल करने और असली लाभार्थियों को ढूंढने के लिए दोषी की हिरासत जरूरी है। वहीं, दोषी के वकीलों ने कहा कि उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया है। उन्होंने जनवरी में ईडी के सामने बयान भी दिया था। उन्होंने दोषी की उम्र (74 साल) और बीमारी का भी जिक्र किया। अदालत ने ईडी को निर्देश दिया कि दोषी की सेहत का खास ध्यान रखा जाए। ऐसे में अदालत ने दोषी को 18 जून तक ईडी की हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article