फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former Rajya Sabha MP Saroj Khaparde looted by Tire puncture Gang

पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज खापर्डे हुई टायर पंचर गिरोह की शिकार

Fri, 18 Jan 2019 09:36 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 18 Jan 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
Former Rajya Sabha MP Saroj Khaparde looted by Tire puncture Gang
demo

पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज खापर्डे (75) टायर पंचर गिरोह की शिकार हो गई। टायर पंचर होने की बात कहकर गिरोह केसदस्यों ने उनकी कार रूकवा दी और कार के रूकते ही उसमें से बैग ले भागे। बैग में 35 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन, क्रेडिट-डेबिट कार्ड और घर की चाबियां थी।

विज्ञापन


सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस घटनास्थल केपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। चार दिन बाद भी बदमाशों को सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

  
दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूलरूप से मुंबई से ताल्लुक रखने वाली 75 वर्षीय सरोज खापर्डे डिफें कॉलोनी, गुरुग्राम में रहती हैं। वह वर्ष 1972 से लेकर 2000 तक पांच बार कांग्रेस से राज्यसभा रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके गांधी परिवार से सीधे रिश्ते रहे हैं। 14 जनवरी को वह महिला रिश्तेदार गौरी व ड्राइवर विकास के साथ होंडा सिटी कार से लाजपत नगर डॉक्टर को दिखाने गई थीं। इलाज कराने के बाद वह शाम केसमय वापस जा रही थीं। जब वह रिंग रोड पर एम्स केसामने पहुंची तो कार के सामने दो युवक आए गए।

युवकों ने ड्राइवर से कहा कि कार का टायर पंचर हो गया है। विकास ने कार को साइड में रोक दिया और नीचे उतर कर टायर को देखने लगा। सरोज खापर्डे व गौरी का ध्यान भी विकास की तरफ था।

तभी युवकों ने कार से सरोज खापर्डे का बैग उठा लिया। खिड़की का शीशा खुला हुआ था। बैग लेकर आरोपी युवक सड़क के दूसरी तरफ फरार हो गए। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने चोरी की धाराओं में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

टायर पंचर गिरोह कई तरीके से वारदात करता है
दिल्ली में दर्जनों टायर पंचर गिरोह सक्रिय हैं। ये कई तरीके से वारदात करते हैं। गिरोह के सदस्य रेडलाइट पर कीले डालकर टायर को पंचर कर देते हैं। फिर बाइक से कार को पीछा करते हैं। अगली रेडलाइट पर चालक से कहते हैं कि टायर पंचर हो गया है।

जैसे ही चालक टायर को देखने नीचे उतरता था तो आरोपी कार से महंगा सामान उड़ा लेते हैं। कई बार गिरोह केसदस्य कहते हैं कि कार से ऑयल लीक हो रहा है। जैसे ही चालक कार को देखने नीचे उतरता है तो गिरोह केसदस्य सामान उड़ा लेते है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार टायर पंचर गिरोह दिल्ली एनसीआर में हर रोज करीब सात से आठ लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed