{"_id":"5ef8868e8ebc3e42f4415f93","slug":"former-pm-manmohan-singh-media-advisor-sanjay-baru-victim-of-online-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन ठगी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन ठगी करने वाला गिरफ्तार
Sun, 28 Jun 2020 05:31 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 28 Jun 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी आकिब जावेद को किया गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पुस्तक लिखने वाले संजय बारू के साथ ठगी होने का एक मामला सामने आया है। लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन शराब बेचने के नाम पर जालसाजों ने उनसे करीब 24 हजार रुपये ठग लिए। दक्षिण जिले की साइबर सेल ने लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन शराब बेचने की बात कहकर ठगी करने वाले इस बड़े गिरोह का पर्दाफाश एक आरोपी को कामा, भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का नेटवर्क पूरे भारत में फैला हुआ है। ये लॉकडाउन के दौरान कई लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल ठाकुर के अनुसार हौजखास, दक्षिण दिल्ली में रहने वाले संजय बारू लॉकडाउन के दौरान हौजखास थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान दो जून को ऑनलाइन शराब खरीदने के लिए गूगल पर सर्च किया। गूगल पर ला केव वाइन्स एण्ड स्प्रीटिस नाम से नंबर आया। उन्होंने शराब के लिए ऑर्डर दे दिया। आरोपियों ने पैसा जमा कराने को कहा। शिकायकर्ता ने 24 हजार रुपये जमा करा दिए। उन्होंने जैसे ही पैसे जमा कराए, आरोपी मोबाइल आदि बंद कर गायब हो गए।
विज्ञापन