लूटपाट में पूर्व एसीपी का बेटा गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में अफगानी महिला को अगवा करने के प्रयास और लूटपाट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने पूर्व एसीपी के बेटे को गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान अमित सिंह (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने अमित के पास से वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली वैगनआर कार भी बरामद कर ली है।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण और लूटपाट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। उसके आधार पर कार के नंबर से आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया।
बदसलूकी के बाद महिला को कार में घसीटा
पुलिस के मुताबिक पीड़ित अफगानी महिला अजीजा अपने पति मोहम्मद कैस के साथ हरी नगर आश्रम में रहती है। बीते 27 अप्रैल को वह अपने पति के साथ लाजपत नगर इलाके में कुछ सामान खरीदने के लिए गई थी।
रात करीब 11:30 बजे दोनों पैदल रिंग रोड पर पहुंचे। इस बीच सिल्वर कलर की वैगनआर कार सवार एक युवक वहां पहुंचा और उसने महिला से बदसलूकी शुरू कर दी।
वह उसे कार में घसीटने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके पति पर भी हमला कर दिया। बाद में आरोपी महिला का बैग लूटकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित दंपति ने मामले की शिकायत लाजपत नगर थाने में की थी।
बास्केटबाल का पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी है आरोपी
पुलिस की मानें तो आरोपी गुड़गांव के एक स्कूल में टीचर होने के अलावा बॉस्केटबॉल का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी भी रह चुका है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
आरोपी अमित के पिता सतवीर सिंह, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से बतौर एसीपी, 2013 में रिटायर हुए थे।
अमित परिवार के साथ नेब सराय इलाके की फ्रीडम फाइटर कॉलोनी में रहता है। अमित ने भी एक विदेशी महिला से शादी की हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।