{"_id":"58b5b8724f1c1b8750830cee","slug":"former-mahamandaleshwar-14-days-judicial-custody-was-sent-to-tihar-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व महामंडलेश्वर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजा गया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व महामंडलेश्वर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजा गया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Mar 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
sachidanand giri
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के गोमती नगर से दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा पूर्व महामंडलेश्वर सचिन दत्ता उर्फ सचिदानंद गिरी महाराज उर्फ बिल्डर बाबा को पुलिस ने मंगलवार को कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला का कहना है कि जिन राज्यों में आरोपी के खिलाफ मामले दर्ज हैं, उन राज्य के थानों को इसकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है। अब जिस मामले में भी इससे पूछताछ करनी होगी, वहां की पुलिस कोर्ट में अर्जी देकर बाबा को रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोर्ट में पेशी से पूर्व आरोपी ने खुलासा किया था कि शुरुआत में इसने पोंटी चढ्डा के साथ शराब का कारोबार भी किया था लेकिन बाद में इसने अपनी कंपनी बनाकर अपॉर्टमेंट और इमारतें बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी ने धीरे धीरे दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब में अपना नेटवर्क बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने 200 करोड़ की संपत्ति बना ली। भोले-भाले लोगों को चूना लगाकर आरोपी लखनऊ जाकर छुप गया।
लेकिन रविवार को उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दिल्ली पुलिस के ईओडब्ल्यू थाने और इंदिरापुरम में ठगी के मामलों में इसे भगोड़ा घोषित किया हुआ था। कई राज्यों की पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।