{"_id":"5d53d6008ebc3e6ce70aab8a","slug":"former-ias-officer-shah-faisal-detained-at-igi-airport-delhi-send-back-to-kashmir-going-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व आईएएस शाह फैसल दिल्ली हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए गए, भेजा गया कश्मीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व आईएएस शाह फैसल दिल्ली हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए गए, भेजा गया कश्मीर
Wed, 14 Aug 2019 04:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 14 Aug 2019 04:41 PM IST
सार
- आईएएस से नेता बने शाह फैसल पुलिस हिरासत में
- विदेश जाते वक्त आईजीआई हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया
- घर में रहेंगे नजरबंद
विज्ञापन
शाह फैसल
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व आईएएस अधिकारी और जम्मू-कश्मीर पीपल्स मूवमेंट के अध्यक्ष शाह फैसल को बुधवार दिन में दिल्ली हवाईअड्डे पर हिरासत में लेकर उन्हें कश्मीर रवाना कर दिया गया। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली से विदेश जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि फैसल इस्तांबुल जाने वाले थे। उन्हें बुधवार को सुबह हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया। जम्मू कश्मीर के पूर्व नौकरशाह फैसल ने अपने पद से इस्तीफा दे कर एक नई राजनीतिक पार्टी गठित की है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए जाने के बाद श्रीनगर पहुंचने पर उन्हें जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत फिर से हिरासत में लिया गया। वह जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट पार्टी के अध्यक्ष हैं।
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद फैसल ने कहा था कि कश्मीर में अप्रत्याशित बंद चल रहा है और उसकी 80 लाख की आबादी कैद कर ली गई है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।
जानकारी यह भी आ रही है कि शाह फैसल को उनके घर में नजरबंद रखा जाएगा। वे बीते दो दिनों से दिल्ली में ही थे। फैसल यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के 2010 बैच के टॉपर रह चुके हैं।
फैसल ने कश्मीर में कथित हत्याओं और इन मामलों में केंद्र की ओर से गंभीर प्रयास नहीं करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा था कि उनका इस्तीफा हिंदूवादी ताकतों द्वारा करीब 20 करोड़ भारतीय मुस्लिमों के हाशिये पर धकलने और इसके चलते उनके दोयम दर्जे का हो जाने, जम्मू कश्मीर राज्य की विशेष पहचान पर कपटपूर्ण हमलों तथा भारत में अति-राष्ट्रवाद के नाम पर असहिष्णुता एवं नफरत की बढ़ती संस्कृति के खिलाफ है।