{"_id":"5aa74ed94f1c1bb0758b504e","slug":"former-home-minister-daughter-in-law-hanged-himself-in-ghaziabad-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व गृह राज्यमंत्री की पुत्रवधू ने पंखे से लटककर दी जान, जांच में चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व गृह राज्यमंत्री की पुत्रवधू ने पंखे से लटककर दी जान, जांच में चौंकाने वाला खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
विलाप करते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व गृह राज्यमंत्री की पुत्रवधू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्कूल से लौटे बेटे ने पंखे से लटकी मां को देख शोर मचाया। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
उत्तर प्रदेश के पूर्व गृह राज्यमंत्री बालेश्वर त्यागी की पुत्रवधू सुनीता ने सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। गाजियाबाद के नेहरू नगर में 38 साल की सुनीता त्यागी का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। स्कूल से लौटे बेटे ने ऐसी स्थिति में मां को देख शोर मचाया।
बताया जा रहा है कि वह छह साल से डिप्रेशन में थी और उसका इलाज चल रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पंखे की पंखुड़ी से चुनरी से लटक कर सुनीता की खुदकुशी संदेह के घेरे में है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश में कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह की सरकार में गृह राज्यमंत्री और बेसिक शिक्षा मंत्री रह चुके बालेश्वर त्यागी नेहरू नगर सेकेंड में रहते हैं। उनके साथ दो बेटे और उनके परिवार भी रहते हैं। उनका मंझला बेटा सचेंद्र उर्फ सचिन त्यागी पिता के गोविंदपुरम स्थित महर्षि दयानंद इंटर कालेज में अकाउंट डिपार्टमेंट संभालते हैं।

Trending Videos
घर के बाहर जमा हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों के मुताबिक सुबह करीब साढ़े आठ बजे सचेंद्र अपने काम पर चले गए और बेटा आकाश त्यागी (15) स्कूल चला गया। वह संस्कार स्कूल में 11वीं में पढ़ता है। घर पर सचेंद्र की पत्नी सुनीता त्यागी, मां राजकुमारी और भाभी बबीता थीं। मां और भाभी निचली मंजिल पर थीं और सुनीता दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में थीं।
इसी दौरान सुनीता ने फंदा लगा लिया। करीब ढाई बजे बेटा आकाश स्कूल से लौटा तो मां को फंदे से लटका देख अन्य परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने फंदे से उतारकर पास के ही यशोदा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सुनीता की मौत हो चुकी थी।