फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former Congress Rajya Sabha MP Sanjay Singh and his wife Amita Singh join Bharatiya Janata Party

संजय सिंह और पत्नी अमिता सिंह भाजपा में शामिल, कल ही छोड़ी थी कांग्रेस

Wed, 31 Jul 2019 06:42 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 31 Jul 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
Former Congress Rajya Sabha MP Sanjay Singh and his wife Amita Singh join Bharatiya Janata Party
संजय सिंह और उनकी पत्नी भाजपा में शामिल - फोटो : एएनआई
गांधी परिवार के करीबी डॉ. संजय सिंह ने पत्नी अमिता के साथ बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। दोनों ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 
विज्ञापन


असम से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को ही उच्च सदन और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उनका अभी एक साल का कार्यकाल शेष था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का भविष्य बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नेतृत्वहीनता की स्थिति है। 
विज्ञापन


पार्टी भ्रमित है और उसके पास भविष्य की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा की विकास की राजनीति से प्रभावित हैं और उन्हें खासतौर पर पीएम ने बेहद प्रभावित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह इससे पहले भी भाजपा में रह चुके हैं। अटल-आडवाणी युग में उन्होंने भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव में अमेठी से कांग्रेसी दिग्गज कैप्टन सतीश शर्मा को हराया था। हालांकि बाद में उन्होंने फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में संजय सिंह सुल्तानपुर सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन उनकी बुरी तरह हार हुई थी। अमेठी राजघराने से जुड़े सिंह का अमेठी और आसपास के क्षेत्र में अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed