फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former CM convoy driving in the wrong direction, putting jam

गलत दिशा में चला पूर्व सीएम का काफिला, लगा जाम

Sat, 03 Dec 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 03 Dec 2016 01:19 AM IST
सार

सीएम की गाड़ी को एस्कॉर्ट कर रहे चालक की शिकायत

विज्ञापन
Former CM convoy driving in the wrong direction, putting jam
हुड्डा - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के काफिले को अनखीर गोल चक्कर से गलत दिशा में ले जाना पायलट इंचार्ज को मंहगा पड़ा। इस गलती के कारण सूरजकुंड रोड पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। वहीं, पूर्व सीएम भी विवाह में करीब आधा घंटा देरी से पहुंचे।

विज्ञापन


मामले में पायलट इंचार्ज के खिलाफ रोजनामचा रिपोर्ट लिखी गई है। दरअसल, सूरजकुंड रोड स्थित डिलाइट गार्डन में बृहस्पतिवार रात को तिगांव से कांग्रेसी विधायक ललित नागर की बेटी का विवाह था। रात करीब 10 बजे के वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी पहुंचे।
विज्ञापन


उनकी कार में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा और कलायत से निर्दलीय विधायक जयप्रकाश भी थे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कार के ठीक पीछे दो तीन कांग्रेसी नेताओं की गाड़ी थी। काफिले के आगे पुलिस की स्कॉर्पियो पायलट एस्कोर्ट कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे भी एक पायलट एस्कोर्ट थी। जैसे ही काफिला अनखीर गोल चक्कर पर पहुंचा तो सामने से बारात की चढ़त होती देख पायलट एस्कोर्ट संभाल रहे सब इंस्पेक्टर ने विपरीत दिशा में गाड़ी को मोड़ लिया। पायलट के पीछे ही पूर्व सीएम की कार चल रही थी।

थोड़ा आगे जाते ही सूरजकुंड की तरफ से आ रहे वाहनों की रफ्तार थम गई। देखते ही देखते वहां ट्रैफिक्र जाम लग गया। बताया जा रहा है पूर्व सीएम सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं को पैदल ही शादी समारोह स्थल तक जाना पड़ा।

इसकी सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वीवीआईपी प्रोटोकॉल के लिहाज से सूरजकुंड रोड पर यातायात पुलिसकर्मियों के अलावा संबंधित थाना व चौकी की पुलिस को तैनात होना चाहिए था।

 

लेकिन बताया जा रहा कि कोई भी पुलिसकर्मी नहीं था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ट्रैफिक्र जाम को लेकर सूरजकुंड थाने में रोजनामचा रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। थाना सूरजकुंड प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी उन्हें नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed