फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former CJI RM Lodha mail hacked and one lakh fraud

सनसनीखेज: रिटायर्ड जज का मेल हैक कर पूर्व सीजेआई लोढ़ा से एक लाख ठगे

Mon, 03 Jun 2019 04:23 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 03 Jun 2019 04:23 AM IST
विज्ञापन
Former CJI RM Lodha mail hacked and one lakh fraud
पूर्व सीजेआई आरएम लोढ़ा (फाइल फोटो)

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस आरएम लोढ़ा के साथ ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट के ही सेवानिवृत्त जस्टिस बीपी सिंह की ई-मेल आईडी हैक कर जालसाजों ने उनसे एक लाख रुपये ठग लिए। मालवीय नगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की तफ्तीश को जल्द ही साइबर सेल को सौंप दिया जाएगा। 

विज्ञापन

दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेवानिवृत्त सीजेआई (चीफ जस्टिस ऑॅफ इंडिया) आरएम लोढ़ा परिवार के साथ एस-ब्लॉक, पंचशील पार्क में रहते हैं। उन्होंने शिकायत दी कि उनकी आधिकारिक मेल आईडी पर 19 अप्रैल को दोपहर करीब 1.40 बजे उनके परिचित सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत्त जस्टिस बीपी सिंह की आधिकारिक मेल आईडी से एक ई-मेल आया।
विज्ञापन


इसमें बताया कि उनके भतीजे को खून से संबंधित गंभीर बीमारी है और उपचार के लिए फिलहाल एक लाख रुपये से ज्यादा की जरूरत है। मांगी गई राशि को किसी सर्जन के बैंक खाते में जमा करवाने को कहा। इस पर पूर्व सीजेआई लोढ़ा ने अपने दो बैंक खातों से करीब एक लाख रुपये सर्जन के बैंक खातें में ट्रांसफर कर दिए। 30 मई को जब पूर्व जस्टिस बीपी सिंह ने उनको मेल किया तो पता लगा कि उनके साथ ठगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने किसी तरह की आर्थिक सहायता मांगने की बात से इंकार किया। पूर्व सीजेआई ने लोढ़ा ने बताया कि पूर्व जस्टिस की ई मेल आईडी को किसी ने हैक कर लिया था और उन्होंने मेल पर विश्वास कर अज्ञात के खाते में रुपये जमा करवा दिए। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि रुपये दिनेश माली नाम के व्यक्ति के खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए थे। वह कौन है इसका पता अभी नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed