फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former Chief Minister Shivraj Singh Chauhan attacked on Rahul Gandhi

कांग्रेस डूबता जहाज है, डूबने से पहले ही कैप्टन ने भी छोड़ा जहाज: चौहान

Mon, 08 Jul 2019 09:57 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 08 Jul 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister Shivraj Singh Chauhan attacked on Rahul Gandhi
शिवराज सिंह चौहान और सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस डूबता जहाज है, जिसके कैप्टन ने भी जहाज का साथ छोड़ दिया है। पूर्व पीएम नेहरू के कारण ही कश्मीर का आधा भाग पाक और देश का बड़ा भू भाग चीन के पास चला गया। ये कहना है मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रभारी शिवराज सिंह चौहान का। 
विज्ञापन


वे रविवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से भाजपा के देशव्यापी सदस्यता अभियान के आगाज के मौके पर बोल रहे थे। चौहान ने कहा कि भाजपा के पास पीएम मोदी और अमित शाह की चमत्कारी जोड़ी है, जिनके लिए देश ही सब कुछ है। 
विज्ञापन


उन्होंने यहां तक कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी ने संसद में अध्यादेश लाकर मुस्लिम महिलाओं के अधिकार को छीनने का पाप किया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पिंजरे में कैद करने का पाप किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने कहा कि दिल्ली में बड़े पैमाने पर सेवा बस्तियां हैं, जहां पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने नए कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए अपील की है कि हर बूथ पर पांच पेड़ लगाकर एक पंचवटी तैयार करें, जो नए भारत के निर्माण में अपनी मुख्य भूमिका निभाए। 
 

दिल्ली में कमजोर बूथ को चिन्हित कर जन सम्पर्क के माध्यम से समाज के विशिष्ट वर्ग सहित सभी लोगों को भाजपा के साथ जोड़ना है। इस  मौके पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी की अध्यक्षता में समाज के विभिन्न वर्गों में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई। इसके अलावा पार्टी की सदस्यता लेने के इच्छुक लोगों के लिए फोन नंबर 8980808080 जारी किया, जिस पर मिस्ड कॉल देकर पार्टी से जुड़ा जा सकता है। 

ये लोग बने भाजपा के नए कार्यकर्ता 
कार्यक्रम के दौरान दो बार राष्ट्रपति से बहादुरी पुरस्कार प्राप्त दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत डीसीपी एलएन राव, शाहदरा निवासी दिव्यांग विवेक भट्ट, लोकप्रिय कलाकार सपना चौधरी, कर्नल प्रतीक, गजानंद शर्मा पूर्व ईडी रेलवे, लव सक्सेना पूर्व आईआरएस, पहली बार मतदान करने वाले आदर्श नैयर और अखिलेश ने भाजपा की सदस्यता ली।

दिल्ली में रिकॉर्ड बनाएगी भाजपा
मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली सदस्यता अभियान में एक रिकॉर्ड कायम करेगी। पार्टी ने यहां 10 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। सभी धर्म जाति वर्ग के लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए कार्यकर्ता बूथ स्तर पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की कठिन मेहनत के कारण ही पहले लोकसभा और अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। उन्हें विश्वास है कि दिल्ली में भाजपा अपना वनवास खत्म कर नाकामपंथियों को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed