फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former bus marshals to devise strategy for laying siege to Assembly constituencies on the 27th

Delhi NCR News: 27 को विधानसभा क्षेत्रों के घेराव की रणनीति बनाएंगे पूर्व बस मार्शल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली के 10,792 बेरोजगार पूर्व बस मार्शल 27 जून को आपात बैठक करेंगे। यह बैठक दोपहर 12 बजे राजघाट पावर हाउस स्थित धरना स्थल पर आयोजित की जाएगी। इसमें विधानसभा क्षेत्रों के घेराव की तारीख व रणनीति तय की जाएगी। पूर्व बस मार्शल मुकेश पाल सिंह ने बताया कि करीब 15 दिन पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा से मुलाकात हुई थी। उस दौरान पूर्व बस मार्शलों को स्थायी रोजगार देने का आश्वासन मिला था। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे उनमें नाराजगी है।


उनके अनुसार, पूर्व बस मार्शल 31 अक्तूबर 2023 से राजघाट पावर हाउस पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं। 27 जून की बैठक में महा आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी और विधानसभा क्षेत्रों के घेराव की तारीखों का एलान किया जाएगा। पूर्व बस मार्शलों के अनुसार, आंदोलन के अगले चरण में पहले विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की रोहिणी विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उसके बाद मंत्री कपिल मिश्रा की करावल नगर विधानसभा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की शालीमार बाग विधानसभा का घेराव करने की योजना है। प्रदर्शनकारी सभी भाजपा विधायकों की विधानसभाओं और उनके आवासों के बाहर प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed