फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former BJP Delhi state president mange ram garg dies

दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मांगेराम का निधन, गृहमंत्री समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Sun, 21 Jul 2019 05:07 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Jul 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
Former BJP Delhi state president mange ram garg dies
मांगेराम गर्ग को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मांगेराम गर्ग नहीं रहे। उन्होंने रविवार सुबह अंतिम सांस ली। कुछ दिन अस्वस्थ चल रहे मांगेराम गर्ग को 15 जुलाई को दिल्ली के बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी के कारण उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा था। वजीरपुर विधानसभा से विधायक रह चुके 83 वर्षीय गर्ग के निधन की सूचना से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन


उनका नाम भाजपा और संघ के बड़े नेताओं में लिया जाता है। धर्म यात्रा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम गर्ग हमेशा से ही सामाजिक कार्यों में रुचि रखते थे। धार्मिक कार्यों व गरीबों की सेवा में उनकी बड़ी दिलचस्पी थी। दिल्ली की प्रमुख रामलीलाओं में से एक अशोक विहार स्थित आदर्श रामलीला कमेटी के मुख्य संरक्षक भी थे। रविवार को सुबह 11:30 बजे अशोक विहार स्थित उनके निवास पर अंतिम दर्शन किए गए।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नई दिल्ली के पंडित पंत मार्ग स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस दौरान दिल्ली भाजपा के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी, सांसद प्रवेश वर्मा, मीनाक्षी लेखी, हंसराज हंस, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय गोयल ने उन्हें श्रद्घांजलि दी। इसके बाद मांगेराम गर्ग की अंतिम इच्छानुसार उनकी देह को दधीचि देहदान समिति के जरिये चिकित्सीय शोध के लिए दान की गई।

उनके बेटे सतीश गर्ग ने बताया कि 15 जुलाई की शाम 6 बजे उन्हें मस्तिष्क से जुड़ी शिकायत होने पर बालाजी एक्शन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से उनकी हालत काफी नाजुक थी। वह काफी समय पहले ही मरणोपरांत अपनी देहदान करने का फैसला ले चुके थे। दिल्ली भाजपा के दो बार प्रदेशाध्यक्ष और वजीरपुर से विधायक रह चुके मांगेराम गर्ग के नेतृत्व में भाजपा को दिल्ली की सातों लोकसभासीटों पर विजय प्राप्त भी हुई थी। पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है कि मांगेराम गर्ग का योगदान बूथ और समिति प्रबंधन की दिशा में एक प्रेरणा की तरह है। फिलहाल, वे देशभर में भाजपा कार्यालय के निर्माण की जिम्मेदारी भी देख रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed