फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former Arunachal CM PK Thungn three and a half years jail

अरुणाचल के पूर्व CM को साढ़े 3 साल की जेल

Tue, 01 Mar 2016 11:32 AM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
Former Arunachal CM PK Thungn three and a half years jail

पूर्व केंद्रीय मंत्री और अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सीएम पीके थुंगन को भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराने के बाद सीबीआई कोर्ट ने साढ़े तीन साल कैद व एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


यह मामला राजधानी में 1993-94 में सरकारी दुकानों के आवंटन में धांधली से जुड़ा है। थुंगन भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में पहले से ही जेल में हैं। तीस हजारी स्थित विशेष सीबीआई जज संजीव अग्रवाल ने पीके थुंगन को भ्रष्टाचार व आपराधिक साजिश का दोषी ठहराने के बाद सजा सुनाई है।

विज्ञापन


सीबीआई ने थुंगन के लिए अधिकतम सजा की मांग करते हुए कहा था कि उन्हें भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में पहले भी साढ़े चार साल कैद की सजा हो चुकी है और उनका पुराना आपराधिक रिकार्ड है। वह अरुणाचल प्रदेश के सीएम व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं और अपने पद का दुरुपयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

1996 में दर्ज किया गया था मुकद्दमा

Former Arunachal CM PK Thungn three and a half years jail

वहीं, बचाव पक्ष ने थुंगन की अधिक उम्र व खराब सेहत का हवाला देते हुए नरमी बरतने व कम से कम सजा देन का आग्रह किया था। मामले में थुंगन, शेरिंग व कृष्णा के साथ पूर्व शहरी व रोजगार मंत्री शीला कौल व तुलसी बलोदी भी आरोपी थे। अदालत ने शीला कौल व तुलसी बलोदी की मौत के बाद उनके खिलाफ सुनवाई बंद कर दी थी।

सीबीआई ने पेश मामले में पांचों के खिलाफ दुकानों के आवंटन में आपराधिक साजिश व भ्रष्टाचार के आरोप में 1996 में मुकदमा दर्ज किया था। एजेंसी के मुताबिक इन पांच आरोपियों ने सितंबर 1993 से जून 1994 के बीच दुकानों के आवंटन से फायदा उठाने के लिए नियमों को ताक पर रखकर दुकानों का आवंटन किया था।

विशेष सीबीआई अदालत ने भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में जुलाई 2015 में साढ़े चार साल कैद की सजा सुनाई थी। यह मामला केंद्रीय बजट राशि के गबन से जुड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed