फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Forest employee distribute plants in villages by knock your household

वन विभाग के कर्मचारी गांव-गांव दस्तक देकर घर-घर बांटेंगे पौधे

Thu, 14 Jul 2016 11:59 PM IST
योगेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद
योगेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 14 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Forest employee distribute plants in villages by knock your household
- फोटो : demo pic

देश के सबसे प्रदूषित शहरों में गिनी जाने वाली औद्योगिक नगरी फरीदाबाद की आबोहवा में सुधार की आस जगी है। मानसून सीजन में वर्षों से चली आ रही पौधरोपण की परंपरा में सरकार ने इस बार बड़ा बदलाव किया है। ‘हर घर हरियाली’ अभियान के तहत इस बार खानापूर्ति नहीं, बल्कि पारदर्शिता बरती जाएगी। वन विभाग के कर्मचारी गांव-गांव दस्तक देकर घर-घर में पौधे बांटेंगे, ताकि हर घर के आंगन में हरियाली हो। इसके साथ ही अभियान में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण की भी झलक दिखेगी।

विज्ञापन


मानसून की दस्तक के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए लोग आगे आने लगे हैं। सरकार की तरफ से भी हर साल बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाता रहा है, लेकिन हरियाली के नाम पर पौधों की कालाबाजारी की भी संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। दरअसल, हर जिले में पौधे लगाने का लक्ष्य दे दिया जाता था। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, पौधरोपण के नाम पर तमाम ऐसे संगठन व संस्थाएं उठ खड़ी होती जाती थीं, जो नर्सरियों से पौधे लेकर इनको बेच देती थीं।
विज्ञापन


इस बार अभियान के तहत वन विभाग के कर्मचारी हर गांव में जाएंगे और घर-घर जाकर कलमदार फलदार पौधे (ग्राफ्टेड फ्रू्ट ट्री) खुद लगाएंगे। 15 जुलाई को रेवाड़ी में मुख्यमंत्री वन महोत्सव की शुरुआत करने जा रहे हैं, इसके साथ ही जिले में भी अभियान शुरू कर दिया जाएगा। पिछले वर्ष तक ग्राफ्टेड ट्री का प्रावधान नहीं था। वन विभाग की सामुदायिक वानिकी शाखा इस काम को अंजाम देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सशक्तिकरण पर भी जोर
एक घर में परिवार के सदस्यों के हिसाब से एक से पांच पौधे लगाए जाएंगे। सबसे खास बात यह होगी कि घर-घर के आंगन में हरियाली लाने के साथ-साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया जाएगा। परिवार की बेटियों और महिलाओं के हाथों ज्यादा से ज्यादा पौधे लगवाए जाएंगे।

4.5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
इस बार मानसून के सीजन में 4.5 लाख पौधे जिलेभर में लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वन विभाग की क्षेत्रीय टेरिटोरियल शाखा और वानिकी शाखा इस लक्ष्य को पूरा करेंगी। 160 हेक्टेयर में पौधे लगाए जाएंगे, यानी 1100 पौधे प्रति हेक्टेयर लगेंगे। इसके अलावा 190 हेक्टेयर में सफेदा क्लोन लगाने का लक्ष्य है, क्योंकि सफेदा किसानों की फसलों का नुकसान नहीं करता। टेरिटोरियल विंग 2 लाख पौधे लगाएगी, जबकि 1 लाख पौधे वितरित किए जाएंगे। वानिकी शाखा 1.11 लाख पौधे लगाएगी, जबकि 50 हजार पौधे ‘हर घर हरियाली’ अभियान के तहत लगाए जाएंगे।

पर्यावरण बचेगा तो ही हम बचेंगे : डीसी
फरीदाबाद। पर्यावरण को बचाना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। पर्यावरण बचेगा तो ही हम सब बचेंगे। पर्यावरण की रक्षा के लिए सबसे जरूरी है कि अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं और उन्हें सुरक्षित रखा जाए। सेक्टर-58 औद्योगिक क्षेत्र में पौधरोपण अभियान के दौरान जिला उपायुक्त चंद्रशेखर ने यह विचार रखते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सार्क के जनरल एसेंबली मेंबर एवं विक्टोरा टूल्स इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के एमडी एसएस बांगा की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना ही हमारा मकसद नहीं होना चाहिए, बल्कि इस दिशा में कदम उठाना भी हमारी जिम्मेदारी होनी चाहिए। इस मौके पर जिला वन अधिकारी रंजिथा, मीनू बांगा और सतबीर सिंह बांगा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed