हिमांशी की मौत का रहस्य नहीं सुलझा सकी फॉरेंसिक रिपोर्ट, एक्सपर्ट देंगे सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमांशी मौत प्रकरण में पुलिस ने चार्जशीट तो दाखिल कर दी है, लेकिन अभी भी इस मामले में लखनऊ फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की राय ली जाएगी, ताकि केस को और पुख्ता किया जा सके।
इस मामले में लखनऊ फोरेंसिक टीम के भी बयान लिए जाएंगे। यह साफ किया जाएगा कि वह क्या वजह हैं, जिस कारण फोरेंसिक एक्सपर्ट्स किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
इस संबंध में जांच अधिकारी मनीष मिश्र ने आला अधिकारियों को पत्र लिखा है। सीओ ने बताया कि जल्द ही इसकी अनुमति मिलने की उम्मीद है।
नहीं हो पाया खुलासा
बता दें कि आगरा के बाद लखनऊ फोरेंसिक रिपोर्ट से भी यह साफ नहीं हो पाया था कि हिमांशी की मौत कैसे हुई। छह अप्रैल को संजयनगर में हिमांशी कश्यप का गोली लगा शव बाथरूम में मिला था।
हिमांशी बदायूं के बसपा नेता हीरालाल कश्यप की बेटी थीं। उनकी शादी राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप के बेटे डॉक्टर सागर कश्यप से दो साल पहले हुई थी।
इस मामले में कविनगर थाने में दहेज मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें सांसद सहित उनके परिवार के छह लोग नामजद हैं। नरेंद्र कश्यप, उनकी पत्नी और बेटा डासना जेल में बंद हैं। इस मामले में पुलिस ने दो जुलाई को चार्जशीट दाखिल कर दी थी।